-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Divya Dutta Sanjay Mishra Chiraiya Web Series Trailer Out Know When And Where Watch
औरत की ‘ना’ का मतलब क्या? ‘चिरैया’ के ट्रेलर ने उठाए समाज से तीखे सवाल, जानें कब और कहां देख पाएंगे सीरीज
- Written By: स्नेहा मौर्या
Chiraiya Web Series Ott: दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज मैरिटल रेप और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को सामने लाती है।

वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Chiraiya Web Series Trailer Out: ‘चिरैया’ वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने अपने दमदार विषय और भावनात्मक कहानी से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकारों से सजी यह सीरीज समाज के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे मैरिटल रेप पर खुलकर बात करती नजर आती है। निर्देशक शशांत शाह की इस सीरीज में वैवाहिक रिश्तों के भीतर छिपी कड़वी सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश की गई है।
करीब 1 मिनट 43 सेकेंड का ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे परिवार की कहानी में ले जाता है, जहां बाहर से सब कुछ आदर्श और खुशहाल दिखाई देता है, लेकिन अंदर कई अनकही सच्चाइयां छिपी होती हैं। कहानी की मुख्य किरदार कमलेश है, जिसका रोल दिव्या दत्ता ने निभाया है। कमलेश खुद को एक आदर्श बहू मानती है और परिवार की परंपराओं और मूल्यों को बहुत महत्व देती है।
‘चिरैया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
वेब सीरीज ‘चिरैया’ के ट्रेलर की शुरुआत में घर में शादी का माहौल दिखाई देता है और परिवार के सभी लोग खुश नजर आते हैं। लेकिन कहानी तब मोड़ लेती है जब कमलेश अपनी नई-नवेली देवरानी पूजा को छत पर आत्महत्या की कोशिश करते देखती है। यह घटना पूरे परिवार की सच्चाई को उजागर करने की शुरुआत बन जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
जब पूजा कमलेश को बताती है कि उसके पति अरुण ने उसके साथ जबरदस्ती की है, तो कमलेश इस बात को मानने से इनकार कर देती है। वह उसे ‘पत्नी धर्म’ की सीख देने लगती है। लेकिन स्थिति तब बदल जाती है जब पूजा उससे पूछती है कि क्या वह ‘कंसेंट’ यानी सहमति का असली मतलब जानती है।
इसके बाद कहानी कमलेश के अंदर चल रहे संघर्ष को दिखाती है। एक ओर परिवार के प्रति उसकी वफादारी है, तो दूसरी ओर अन्याय के खिलाफ खड़े होने की नैतिक जिम्मेदारी। यह सीरीज समाज में मौजूद पितृसत्तात्मक सोच और उन मान्यताओं पर सवाल उठाती है, जो अक्सर महिलाओं की आवाज को दबा देती हैं।
ये भी पढ़ें- लाइव शो में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा की शर्मनाक हरकत! महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, भड़के लोग
कब और कहां रिलीज होगी वेब सीरीज?
सीरीज में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा के अलावा सरिता जोशी, टीनू आनंद, प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ और अंजुम सक्सेना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज जियोहॉटस्टार पर 20 मार्च को रिलीज होगी। अपने बोल्ड विषय और संवेदनशील कहानी के कारण ‘चिरैया’ उन खामोश सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन पर अक्सर समाज खुलकर बात करने से बचता है।
Divya dutta sanjay mishra chiraiya web series trailer out know when and where watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













