OTT पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, 10 मिनट के कट और म्यूट डायलॉग्स से भड़के फैंस, नेटफ्लिक्स पर मचा बवाल

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही विवादों में आ गई। ओटीटी वर्जन में 10 मिनट के सीन कट और म्यूट डायलॉग्स से फैंस नाराज हैं।
Dhurandhar OTT Release Date Netflix Scenes Cut Uncensored Version
धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar Netflix: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर एंट्री कर ली है। करीब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रात 12 बजे से स्ट्रीम किया गया। हालांकि, ओटीटी रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों में भी घिर गई है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘धुरंधर’ की स्ट्रीमिंग की घोषणा करते हुए लिखा कि धुरंधर इस एपिक कहानी को देखें। अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीमिंग। पोस्ट के बाद फैंस ने खुशी जाहिर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने फिल्म देखी, सोशल मीडिया पर नाराजगी साफ नजर आने लगी।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर

फैंस का आरोप है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ओटीटी वर्जन में फिल्म से करीब 10 मिनट के सीन हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, कुछ गाली-गलौच वाले डायलॉग्स को म्यूट या सेंसर कर दिया गया है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने थिएटर में जो वर्जन देखा था, वह ज्यादा रॉ और इंटेंस था। थिएटर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी, जबकि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म की अवधि 3 घंटे 25 मिनट बताई जा रही है।

फैंस का रिएक्शन

इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने पूरा मूड खराब कर दिया, हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि 18+ प्लेटफॉर्म पर फिल्म को सेंसर करने का क्या मतलब? कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि यह थिएटर वर्जन से बिल्कुल अलग अनुभव है।

धुरंधर का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने भारत में 56 दिनों में 835.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1,344.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। भारत में ही फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसका बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है।