- Hindi News »
- Entertainment »
- The Bhootnii Movie Review Mouni Roy Wins In The Horror Comedy Genre
The Bhootnii Review: हॉरर कॉमेडी जॉनर में मौनी रॉय ने मारी बाजी, ये भूतनी है एंटरटेनिंग
संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशक और लेखन सिद्धांत सचदेव ने किया है। उन्होंने फिल्म में हॉरर, लव एंगल, ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया है।
- Written By: सोनाली झा

हॉरर कॉमेडी जॉनर में मौनी रॉय ने मारी बाजी
The Bhootnii Review: अपने करियर में क्राइम से लेकर एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी तक, हर तरह के जॉनर की फिल्में कर चुके संजय दत्त अपने करियर के इस पड़ाव पर हॉरर कॉमेडी जॉनर के साथ नया एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘द भूतनी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसकी कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है सेंट विंसेंट कॉलेज में स्थित एक वर्जिन ट्री से जिसे कॉलेज के बच्चे सच्चा प्रेम प्रदान करने वाला पेड़ भी मानते हैं। कई छात्रों की आस्था है कि सच्चे प्रेम को लेकर की हुई कामना ये पेड़ पूरी करता है। वहीं दूसरी ओर हर वर्ष होली पर एक न एक छात्रा की पेड़ के इर्दइर्द रहस्मयी मौत के चलते कई लोग इसे शापित पेड़ भी मानते हैं। ऐसे में इस पेड़ से भूत का साया हटाने और कॉलेज की गरिमा बचाने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया जाता है। वो तांत्रित मॉडर्न युग के तौर-तरीकों के साथ अपना काम करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि संजय इस तांत्रिक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कॉलेज का एक छात्र शांतनु यानी सनी सिंह अपना दिल टूटने के बाद इस पेड़ से सच्चे प्रेम की प्रार्थना करता है। ऐसे में कहानी कई दिलचस्प मोड़ लेती है जिससे इस पेड़ से जुड़े वर्तमान और अतीत के किस्से सभी को हैरान करते हैं।
अभिनय: फिल्म में संजय दत्त बेहद अलग अंदाज में नजर आए। एक तांत्रिक के अपने रोल में वो एंटरटेन करते हैं और जचते हैं। फिल्म में सनी सिंह के परफॉर्मेंस की बात करें तो उनसे और भी बेहतर अभिनय की उम्मीद थी. बात करें पलक तिवारी की तो वे अब भी एक्टिंग के मामले में इम्प्रूव कर रही हैं। इसी के साथ फिल्म में आसिफ शेख ने शानदार काम किया है। जिस असलियत और सादगी के साथ वे अपना किरदार निभाते हैं, ये प्रशंसनीय है। नागिन जैसे सुपरनेचुरल किरदार निभा चुकी मौनी ने यहां भूत का किरदार निभाया है और वे यकीनन हमें इम्प्रेस करती नजर आई।
म्यूजिक: इस हॉरर कॉमेडी में कोई ऐसा थीम सॉन्ग नहीं जो आपके जहन में बस जाए या आप उसे फिल्म देखकर निकलने के बाद भी गुनगुनाते रहे। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है जिससे हॉरर सीन्स को ये और भी प्रभावशाली बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘नशे में करता था अश्लील कॉल…’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फाइनल टेक: इस फिल्म का निर्देशक और लेखन सिद्धांत सचदेव ने किया है। उन्होंने फिल्म में हॉरर के साथ ही लव एंगल, रोमांस, ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी इन सभी का संतुलन बनाए रखने का भरपूर प्रयास किया है। हालांकि इसकी कहानी को और भी बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता था। फिल्म की खास बात ये है कि ये हॉरर के साथ एंटरटेनमेंट का परफेक्ट तड़का लगाती है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे आप अपने फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. हमारी राय में आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
The bhootnii movie review mouni roy wins in the horror comedy genre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
Apr 04, 2026 | 03:59 AMAaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM














