-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Bengal Files Review In Hindi Simrat Kaur Powerful Action In Historical Film
The Bengal Files Review: झकझोरने वाली है ‘द बंगाल फाइल्स फिल्म की कहानी
- Written By: अनिल सिंह
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने का आप अगर प्लान बना रहे हैं तो सिनेमा घर जाने से पहले इस रिव्यू को जरूर पढ़ लें।

बंगाल फाइल्स मूवी रिव्यू: सिमरत कौर की दमदार परफॉर्मेंस, झकझोर कर रख देगी इतिहास की ये कहानी
Film Review: मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी समेत अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, नमाशी चक्रवर्ती और सिमरत कौर जैसे कलाकारों से सजी विवेक अग्निहोत्री की ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग आपका दिल जीत सकती है, लेकिन डायरेक्शन में कमजोरी साफ नजर आ रही है। वहीं फिल्म का रन टाइम भी दर्शकों को बोर कर सकता है।
फिल्म ऐतिहासिक घटना पर आधारित है जिसमें पश्चिम बंगाल में हुए नरसंहार को दिखाया गया है। कुछ दृश्य ऐसे हैं जो आपको हिला कर रख सकते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने बताया हिमाचल का हाल, परिवार से नहीं हो पा रहा संपर्क
द बंगाल फाइल्स की कहानी
हर शुक्रवार नई फिल्में आती-जाती रहती हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा सिनेमाई अनुभव सामने आता है जो दिल-दिमाग को झकझोर देता है। द बंगाल फाइल्स (#TheBengalFiles) बंगाल के सबसे बड़े मानव नरसंहार की सच्चाई को सामने लाती है। निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसे 100 वर्षीय महिला भारती बनर्जी की आंखों से दिखाया है, जिसे पल्लवी जोशी ने निभाया है। कहानी में भय, दर्द और इतिहास का वह काला सच झलकता है, जिसे अब तक पर्दे पर उतनी गंभीरता से नहीं दिखाया गया था। हालांकि, फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी लंबाई है – करीब 3 घंटे 20 मिनट का रन टाइम दर्शकों की धैर्य परीक्षा लेता है और कई जगहों पर फिल्म खिंची हुई लगती है।
डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी: फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जबरदस्त है, जबकि डायरेक्शन में कुछ चीजों का अभाव देखने को मिलता है, फिल्म बहुत ज्यादा लंबी हो गई है और इस वजह से दर्शकों पर इसका असर कम हो सकता है। इसे छोटा करके और दिलचस्प बनाया जा सकता था।
एक्टिंग: फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका अभिनय है। पल्लवी जोशी का भारती बनर्जी के रूप में अभिनय बेहद प्रभावशाली है और दर्शक उनके दर्द से खुद को जोड़ पाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अपनी परिपक्व अदाकारी से कहानी को गहराई देते हैं। पुनीत इस्सर और नमाशी चक्रवर्ती का काम भी सच्चाई के करीब लगता है। सिमरत कौर और बाकी कलाकारों ने भी अपने हिस्से को ईमानदारी से निभाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कलाकारों की परफॉर्मेंस ही फिल्म को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है।
फाइनल टेक: द बंगाल फाइल्स एक हार्ड-हिटिंग फिल्म है जो दर्शकों को बंगाल के अनसुने इतिहास से रूबरू कराती है। इसकी प्रस्तुति और कलाकारों की मेहनत सराहनीय है, लेकिन जरूरत से ज्यादा लंबा रन टाइम फिल्म के असर को थोड़ा कम कर देता है। यदि कहानी को और संक्षिप्त रूप में दिखाया जाता तो यह और ज्यादा प्रभावी हो सकती थी।
The bengal files review in hindi simrat kaur powerful action in historical film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMअब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM












