धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ ने मारी बड़ी छलांग, इस फिल्म को टक्कर देकर 100 करोड़ क्लब में की एंट्री
Kriti Sanon New Movie: धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में ने रिलीज के 11 दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में दमदार एंट्री मार ली है। धुरंधर के बीच भी फिल्म लगातार मजबूत कमाई कर रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तेरे इश्क में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tere Ishq Mein, Box Office Collection: धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह की बिग-बजट फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, वहीं आनंद एल राय की यह इमोशनल ड्रामा फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि ‘धुरंधर’ की एंट्री होने के बाद ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा, लेकिन नजारा बिल्कुल उल्टा रहा। फिल्म की रफ्तार न सिर्फ कायम रही, बल्कि इसके कलेक्शन्स में और तेजी देखने को मिली।
फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे सोमवार को भी शानदार पकड़ दिखाई है। पहले हफ्ते में 83.65 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करने के बाद फिल्म ने आठवें, नौवें और दसवें दिन 3.75 करोड़, 5.7 करोड़ और 6.9 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म ने मात्र 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी।
11वें दिन ‘तेरे इश्क में’ ने बनाया नया रिकॉर्ड
11वें दिन के बॉक्स ऑफिस डेटा के अनुसार फिल्म ने 1.63 करोड़ रुपये और जोड़ते हुए कुल 101.63 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। हालांकि यह आंकड़े सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान हैं, इसलिए दिन के अंत तक इसमें बदलाव संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
बजट की बात करें तो फिल्म करीब 85 करोड़ रुपये में बनी है और कमाई के मामले में यह फिल्म काफी आगे निकल चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ ने 10 दिनों में 134 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
सलमान खान की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
अब फिल्म के सामने एक दिलचस्प मुकाबला खड़ा हो गया है। सलमान खान की इसी साल रिलीज हुई ‘सिकंदर’ ने भारत में 110.1 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ को बस करीब 7 से 8 करोड़ रुपये और कमाने हैं ताकि वह ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड तोड़ सके, जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुश्किल नहीं लगता।
ये भी पढ़ें- ‘तुम बिना मेरी जर्नी…’, आर. माधवन ने अपने दोस्त के लिए लिखा खास नोट, फैंस ने भी की तारीफ
धनुष और आनंद एल राय की यह जोड़ी ‘रांझणा’ के बाद एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बनाती नजर आ रही है। कृति सेनन ने भी अपने दमदार अभिनय और इमोशनल स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को मजबूती दी है। वहीं जीशान अयूब का छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।
