Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस

Riteish Deshmukh Reaction: अपूर्वा मखीजा के इनफॉर्मर होने का खुलासा करते हुए रितेश देशमुख ने 'देश की ड्यूटी' वाला बयान दिया। इसके बाद यूजर्स इसे रवि किशन के पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 29, 2026 | 09:41 PM

रवि किशन और रितेश देशमुख (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Riteish Deshmukh Country Duty: नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और हर एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट दर्शकों को चौंका रहे हैं। हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने बताया कि अपूर्वा एक सामान्य कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि एक इनफॉर्मर के तौर पर गेम का हिस्सा थीं। ।

हालिया एपिसोड में रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने खुलासा किया कि अपूर्वा मखीजा का शो में रोल बाकी इनमेट्स से अलग था। उन्होंने गेम के दौरान इनफॉर्मर की भूमिका निभाई और अपने टास्क को सफलतापूर्वक पूरा किया। रितेश ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सबसे पहले अपूर्वा, वेल डन। आपने अपना रोल शानदार तरीके से निभाया। आपको देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना है, लेकिन जो ड्यूटी देशमुख ने दी थी, वह अब खत्म होती है।

रवि किशन के बयान से क्यों जुड़ रहा है मामला

दरअसल, कुछ समय पहले रवि किशन रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ नजर आए थे। शो के दौरान उन्होंने कहा था कि सिस्टम से मैसेज आया है कि आपको तुरंत अपने देश की ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है, इसलिए आपको हेडक्वार्टर्स छोड़ना होगा। इसके बाद उन्होंने शो से विदाई ले ली थी। हालांकि, शो छोड़ने के तुरंत बाद रवि किशन को एक अवॉर्ड फंक्शन में डांस करते और फिल्म ‘धमाल 4’ का प्रमोशन करते देखा गया। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके ‘देश की ड्यूटी’ वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड

Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं

Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई

Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन

ये भी पढ़ें- Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड

फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच

‘लॉकअप 2’ अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। शो में कम कंटेस्टेंट्स बचे हैं और ट्रॉफी की जंग पहले से ज्यादा कठिन हो गई है। अपूर्वा मखीजा की एंट्री और उनके इनफॉर्मर वाले ट्विस्ट ने कई रिश्तों की सच्चाई सामने ला दी है। आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य शो में पहुंचेंगे। इमोशनल मुलाकातों, नए खुलासों और तीखे मुकाबलों के साथ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। ऐसे में फैंस की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आखिर ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी किसके नाम होगी।

Riteish deshmukh country duty ravi kishan lock upp 2 controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Ravi Kishan
  • Reality Shows
  • Riteish Deshmukh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.