Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Salman Khan Reality Show: रियलिटी शो 'अलायंस' के सेट पर सलमान खान अपने भाई सोहेल से मिलने पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एंट्री टाइट सिक्योरिटी के बीच हुई और मीडिया को सेट पर आने की अनुमति नहीं थी।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan Guest Appearance: रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान अपने गेम और इमोशनल सफर की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा थीं, लेकिन अब वह एलिमिनेट हो चुकी हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की विजिट के दौरान शो के सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी बाहरी व्यक्ति या मीडिया को सेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यही वजह रही कि सलमान की तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं। बताया जा रहा है कि सलमान करीब एक घंटे तक सेट पर मौजूद रहे और उन्होंने सोहेल खान से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
सोहेल को करेंगे मोटिवेट
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में शो के दौरान सोहेल खान का सफर काफी भावुक रहा है। ऐसे में सलमान का उनसे मिलने पहुंचना उनके लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। कहा जा रहा है कि सलमान ने अपने भाई को मजबूत बने रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अब फैंस उस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान की यह खास एंट्री दिखाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
अरबाज खान ने किया लॉकअप 2 का प्रमोशन
दिलचस्प बात यह है कि जहां सलमान खान ‘अलायंस’ में अपने भाई का समर्थन करने पहुंचे, वहीं दूसरे भाई अरबाज खान को ‘लॉकअप 2’ का प्रमोशन करते देखा गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने अरबाज का वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि एक भाई ‘अलायंस’ में है और दूसरा ‘लॉकअप 2’ का प्रमोशन कर रहा है।
वर्क फ्रंट पर सलमान और सोहेल
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहेल खान कई फिल्मों में अभिनय और निर्देशन कर चुके हैं, हालांकि उन्हें अपने भाई सलमान जैसी सफलता नहीं मिली। वहीं सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक और गाने रिलीज हो चुके हैं, लेकिन इसकी नई रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
