Bigg Boss 19 Finale में सलमान खान का बड़ा ऐलान, Kick 2 में प्रणीत मोरे करेंगे रिकमेंड

BB19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले सरप्राइज और जश्न से भरा रहा। जहां गौरव खन्ना विनर बने, वहीं सलमान खान ने शो के मंच पर फैंस को खुश करते हुए Kick 2 की अनाउंसमेंट कर सबको चौंका दिया।
salman khan
सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pranit More Salman Khan Movies: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले इस बार कई सरप्राइज और इमोशनल पलों से भरा रहा। जहां गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं शो के होस्ट सलमान खान ने दर्शकों के लिए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने स्टेज पर ही अपनी सुपरहिट फिल्म ‘किक’ के सीक्वल ‘किक 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस घोषणा ने फैंस को उत्साहित कर दिया, क्योंकि ‘किक’ 2014 में रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे।

फिनाले में सलमान खान ने कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे को लेकर भी एक दिलचस्प बयान दिया, जिसने शो में मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा। एलिमिनेशन से पहले जब प्रणीत से उनके ‘बैगेज’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका बैगेज यह है कि वे कई बॉलीवुड एक्टर्स पर जोक्स बनाते रहे हैं। इस पर सलमान ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “वो बैगेज हम खाली करेंगे, ये तुम्हारा नहीं हमारा जिम्मा है। अब मैं ‘किक 2’ कर रहा हूं, और तुम्हारा नाम मैं 100% रिकमेंड करने वाला हूं।” सलमान का यह बयान दर्शकों के बीच तुरंत चर्चा का विषय बन गया।

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में हुई ‘किक 2’ की अनाउंसमेंट

गौर करने वाली बात ये है कि साल 2024 में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ‘किक 2’ की घोषणा का संकेत दिया था। अब सलमान के फिनाले स्टेज पर इसे दोबारा कन्फर्म करने से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।

2014 में रिलीज हुई ‘किक’ असल में 2009 की रवि तेजा की तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक थी। इसमें सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म 140 करोड़ के बजट में बनी थी और दुनिया भर में करीब 402 करोड़ की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ‘किक 2’ के साथ-साथ वह ‘द बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और सेट से आई तस्वीरों में चित्रांगधा सिंह भी दिखाई दीं, जिसने फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिलहाल, बिग बॉस 19 का फिनाले सिर्फ विनर के नाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सलमान खान की ‘किक 2’ अनाउंसमेंट ने इसे साल का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट मोमेंट बना दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com