-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tejashwi Prakash Visit Baba Mahakal On His Birthday Share Photo
बर्थडे पर तेजस्वी प्रकाश ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, तिलक लगाए हुए शेयर की फोटो
- Written By: स्नेहा मौर्या
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज, 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं और भस्म आरती में भी शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने दर्शन के बाद सेल्फी भी शेयर की।

तेजस्वी प्रकाश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने आज यानि 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन एक खास और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर दिन की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर उनकी पूजा-अर्चना की फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।
दरअसल, तेजस्वी प्रकाश मंगलवार को उज्जैन पहुंचीं और महाकाल मंदिर में ‘भस्म आरती’ में शामिल हुईं। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की और गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। वायरल वीडियो में तेजस्वी को मंदिर के पुजारियों के साथ पूजा करते और प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।
महाकाल के शरण में पहुंची तेजस्वी प्रकाश
पूजा के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज मेरा जन्मदिन है और मैंने इसे महाकाल के दर्शन से शुरू किया। सुबह 3 बजे से ही मेरा दिन शुरू हो गया था। आरती के दौरान एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस खास दिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
एक्ट्रेस ने मंदिर के बाहर से एक प्यारी सी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह माथे पर ‘महाकाल’ का तिलक लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जय महाकाल! जन्मदिन की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।”
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा, “आज महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। आज मेरा जन्मदिन है और जन्मदिन की शुरुआत यहां पर सुबह 3 बजे ही हो गई थी तो मुझे बहुत खुशी हो रही है…सभी खुश रहे, मेहनत करें और सबके जिंदगी में सब कुछ अच्छा-अच्छा ही… https://t.co/zqhKTPjWXZ pic.twitter.com/0oG97GXS3E — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘स्वरागिनी’ में रागिनी और ‘नागिन 6’ में प्रथा के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं और ‘बिग बॉस 15’ की विजेता बनकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं।
हाल ही में उन्हें ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन में देखा गया, जहां वो सेकंड रनर-अप रहीं। इसके साथ ही जल्द ही एक नए वेब शो ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ में नजर आ सकती हैं, जिसकी चर्चा जोरों पर है।
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी किया बर्थडे विश
इस बीच, तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भी मीडिया ने स्पॉट किया। जब पैपराजी ने उनसे तेजस्वी के बर्थडे प्लान्स के बारे में पूछा तो करण ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं उसे विश कर चुका हूं और पार्टी आप लोगों के लिए तय है।” करण के इस जवाब ने सभी को हंसा दिया। पैप्स की तरफ से हैप्पी बर्थडे विश करने पर करण ने भी मुस्कुराकर कहा, “हैप्पी बर्थडे तेजू जी!”
Tejashwi prakash visit baba mahakal on his birthday share photo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














