Shah Rukh Khan: चोट के बावजूद रानी मुखर्जी संग शाहरुख खान ने किया डांस, बोले- अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी

National Award: शाहरुख खान रानी मुखर्जी के साथ कंधे में लगी चोट के बावजूद डांस करते हुए नजर आए हैं। दरअसल दोनों अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि उनका सालों पुराना अधूरा ख्वाब पूरा होने वाला है।
Shah Rukh Khan: चोट के बावजूद रानी मुखर्जी संग शाहरुख खान ने किया डांस, बोले- अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी
खुशी के आड़े नहीं आती गंभीर चोटें, रानी मुखर्जी संग शाहरुख खान ने किया डांस
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Shah Rukh Khan Dance With Rani Mukerji: शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह रानी मुखर्जी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल किंग फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के कंधे में गंभीर चोट लग गई थी, जो अब तक ठीक नहीं हुई है। शाहरुख खान की चोट अब भी नजर आ रही है, लेकिन वह रानी मुखर्जी के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों का सालों पुराना अधूरा ख्वाब पूरा होने वाला है। दोनों को जल्द ही नेशनल अवार्ड मिलने वाला है। दोनों इस खुशी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी के साथ शेयर किया है, वीडियो में दोनों जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वह गाना आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड का है। ऐसे में उन्होंने खुशी के जश्न के साथ-साथ बेटे की वेब सीरीज का प्रमोशन भी कर दिया है।

यहां देखें वीडियो

शाहरुख-रानी की केमिस्ट्री के मुरीद हैं फैंस

दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से ही फिल्मों में दर्शकों को पसंद आती रही है। ऐसे में यह वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को पब्लिश किए गए कुछ मिनट ही हुए हैं और इस पर सैकड़ों कमेंट्स आ गए हैं। कमेंट में शाहरुख और रानी मुखर्जी के चाहने वाले दोनों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह दोनों को एक साथ फिल्मों में फिर देखना चाहते हैं। उनके चाहने वालों की यह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। फिल्म किंग में दोनों एक साथ नजर आएंगे।

शाहरुख और रानी अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के काम की अगर बात करें तो शाहरुख खान किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में होगी। किंग फिल्म में रानी मुखर्जी का भी अहम किरदार है। ऐसे में रानी मुखर्जी भी किंग फिल्म में नजर आएंगी। बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि उनके कंधे की चोट अभी ठीक नहीं हुई है और उसमें अभी और भी वक्त लगने वाला है। ऐसे में किंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत उनकी चोट ठीक होने के बाद ही हो पाएगी।

EndFragment