Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
Ram Gopal Varma With Ranveer Singh: फिल्म डॉन-3 विवाद के बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई पर ही सवाल उठा दिए है। बोले- 'FWICE को करो बैन'
- Written By: यति सिंह
डॉन 3 विवाद में राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को समर्थन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ram Gopal Varma Supports Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कई दिनों से फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके बाहर होने और उसके बाद हुए विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस विवाद में अभिनेता रणवीर के समर्थन में कई बड़े बॉलीवुड सितारे उतर चुके हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की भी एंट्री हो चुकी है।
फिल्म डॉन-3 विवाद के बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई पर ही सवाल उठा दिए है। राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एफडब्ल्यूआईसीई को बैन करो, रणवीर को नहीं। गांधीजी के अंदाज वाला यह तथाकथित बैन या असहयोग आखिरकार एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) के लिए एक बड़ा मजाक बन जाएगा।
रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें राम गोपाल वर्मा
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ‘एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं। गांधी जी के अंदाज वाला यह तथाकथित बैन या असहयोग आखिरकार एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) के लिए ही बड़ा मजाक बन जाएगा’।
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
Bollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
‘एफडब्ल्यूआईसीई जिस तरह इसे इंडस्ट्री या कर्मचारियों की सुरक्षा बता रहा है, असल में मामला वैसा नहीं है। यह एक पुरानी और बेकार यूनियन सिस्टम की ताकत दिखाने भर की कोशिश भर है, जो किसी तरह अपना प्रभाव बनाए रखना चाहती है’।
BAN “FWICE” and not @RanveerOfficial The so called “BAN” or non co operation in the style of Gandhiji , will eventually become a BIG FAT JOKE on FWICE This isn’t industry or worker protection, like they are claiming. It is just a pure performative muscle flexing , by an… — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 29, 2026
राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई को बताया कंगारू कोर्ट
राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि ‘एफडब्ल्यूआईसीई न तो कोई लीगल कोर्ट है और न ही सरकार से ऑथराइज्ड रेगुलेटरी बॉडी। ज्यादा से ज्यादा इसे एक कंगारू कोर्ट कहा जा सकता है, यानी ऐसी व्यवस्था जो न्याय देने का दावा तो करती है, लेकिन वास्तव में कानूनी नियमों, फेयर प्रोसेस और न्यूट्रैलिटी को नजरअंदाज करती है’।
‘ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फैसले अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों के एक प्राइवेट ग्रुप द्वारा तय कर लिए जाते हैं। इनमें ऐसे एक्टर भी शामिल हैं, जो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता से घबराए हुए हैं।
राम गोपाल वर्मा का एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) को चैलेंज
इसी कड़ी में राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई को चैलेंज देते हुए लिखा कि ‘और अगर एफडब्ल्यूआईसीई का दावा है कि कुछ प्रमुख टेक्नीशियन का समय और मेहनत बर्बाद हुई है, तो मैं उन्हें चैलेंज देता हूं, कि वे व्यक्तिगत रूप से सामने आएं, सबूत पेश करें, सार्वजनिक रूप से रणवीर सिंह को जिम्मेदार ठहराएं और ऐलान करें कि वे भविष्य में उनकी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे और अगर उस प्रोड्यूसर के साथ वास्तव में इतना बड़ा अन्याय हुआ है, तो एफडब्ल्यूआईसीई के लाखों कर्मचारियों को नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर्स को रणवीर सिंह के साथ काम करने से बचना चाहिए’।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 पर हुई नोटों की बारिश…फिल्म ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री
पद्मिनी कोल्हापुरे का रणवीर सिंह को समर्थन
इसके साथ अभी हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस और सिंटा की वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया था। पद्मिनी कोल्हापुरे ने साफ कहा कि ‘सिंटा हमेशा अपने कलाकारों के साथ खड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर रणवीर को भी पूरा समर्थन मिलेगा’। उन्होंने रणवीर सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘सिंटा को रणवीर सिंह के सदस्य होने पर गर्व है’।
