Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया

Sonakshi Sinha Net Worth: सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर दे दिया है। इस डील से सोनाक्षी सिन्हा को हर महीने 16 लाख रुपये किराया मिलेगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 29, 2026 | 10:25 PM

सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sonakshi Sinha Apartment Rent: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी निवेश से भी शानदार कमाई कर रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर दिया है। इस डील के जरिए उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया मिलेगा और एक साल में कुल 1.92 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा का यह आलीशान फ्लैट मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित है। यह अपार्टमेंट करीब 4,350 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसे एक साल के लिए किराये पर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कुल लाइसेंस वैल्यू 1.92 करोड़ रुपये तय की गई है। यानी एक्ट्रेस को हर महीने करीब 16 लाख रुपये किराया मिलेगा।

पहले भी कर चुकी हैं बड़ी प्रॉपर्टी डील

यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ी डील की हो। इससे पहले साल 2025 में भी उन्होंने बांद्रा स्थित अपना एक और लग्जरी अपार्टमेंट बेचा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने उस फ्लैट को करीब 22.5 करोड़ रुपये में बेचा था। खास बात यह रही कि उन्होंने यह प्रॉपर्टी साल 2020 में लगभग 14 करोड़ रुपये में खरीदी थी। ऐसे में पांच साल बाद फ्लैट बेचकर उन्हें करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Batwara 1947 Teaser: ‘मैं जीते जी मरना नहीं चाहता’, सनी देओल के दमदार एक्शन और इमोशन ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच

FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…

दबंग से की थी बॉलीवुड में शुरुआत

सोनाक्षी की यह डील बताती है कि वह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट निवेश में भी काफी समझदारी से फैसले ले रही हैं। शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और सोनाक्षी रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सफल फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…

करोड़ों की मालकिन हैं सोनाक्षी

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा वह विज्ञापन, सोशल मीडिया और प्रॉपर्टी निवेश से भी अच्छी कमाई करती हैं। गौरतलब है कि सोनाक्षी ने साल 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग पेंटहाउस में रहते हैं।

Bollywood actress sonakshi sinha apartment luxury flat net worth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 10:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sonakshi Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.