Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘फिल्म इंडस्ट्री की चॉकलेट खतरनाक होती है…’, तनुश्री दत्ता का बड़ा खुलासा, नए कलाकारों को दी सख्त चेतावनी

Tanushree Dutta Interview: तनुश्री दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को पहले तारीफ के जाल में फंसाया जाता है और फिर उनका शोषण होता है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 14, 2026 | 11:46 AM

तनुश्री दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tanushree Dutta Film Industry Truth: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के अंदर छिपे कड़वे सच पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने उभरते कलाकारों को सावधान रहने की सलाह दी और बताया कि ग्लैमर की दुनिया में कई बार सपनों के नाम पर लोगों को जाल में फंसा लिया जाता है।

एक बातचीत के दौरान तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में नए आने वाले कलाकारों को अक्सर बड़ी-बड़ी बातें और तारीफों के जरिए आकर्षित किया जाता है। कई लोग उनसे कहते हैं कि वह बहुत खूबसूरत या हैंडसम हैं और जल्द ही बड़े स्टार बन सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यही लोग उन्हें ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं जहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।

उनके मुताबिक, शुरुआत में कुछ लोग कलाकारों को बहुत ऊपर चढ़ाते हैं और बड़े अवसरों का सपना दिखाते हैं। इसके बाद उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए कहा जाता है और कई बार यह सब एक जाल की तरह काम करता है।

सम्बंधित ख़बरें

यूके07 राइडर अनुराग डोभाल की हालत नाजुक, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट, फैंस से की दुआ करने की अपील

पिता थलापति विजय से दूर हुए बेटे जेसन! नाम से हटाया सरनेम, क्या मां के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रच सकती है इतिहास, पहले दिन 200 करोड़ की ओपनिंग का टारगेट!

Rohit Shetty Birthday: कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, काजोल के लिए बने स्पॉट बॉय

‘यहां चॉकलेट का मतलब कुछ और होता है’

तनुश्री दत्ता ने इस पूरे सिस्टम की तुलना बचपन में मिलने वाली सलाह से की। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को सिखाते हैं कि किसी अजनबी के साथ नहीं जाना चाहिए, चाहे वह चॉकलेट ही क्यों न दे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह “चॉकलेट” अलग तरह की होती है।

उनके मुताबिक यहां लोगों की महत्वाकांक्षाओं और सपनों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार बड़े मौके का लालच देकर उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से फंसा लिया जाता है।

तनुश्री ने युवा कलाकारों को दी चेतावनी

तनुश्री का कहना है कि वह इस तरह के मुद्दों पर इसलिए बोलती हैं ताकि नए कलाकारों को पहले से सावधान किया जा सके। उनका मानना है कि अगर उनकी बातों से कुछ लोगों की जिंदगी बच सकती है, तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।

उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में युवा लड़के-लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में अपने सपनों को लेकर आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें शोषण और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

शोषण के गंभीर परिणाम पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोग पूरी तरह टूट जाते हैं। कुछ लोग मजबूरी में गलत रास्तों पर भी चले जाते हैं, जबकि कई लोग निराश होकर अपने शहर वापस लौट जाते हैं।

ये भी पढ़ें- पिता थलापति विजय से दूर हुए बेटे जेसन! नाम से हटाया सरनेम, क्या मां के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम?

तनुश्री के मुताबिक, इंडस्ट्री में ऐसे मामलों की चर्चा बहुत कम होती है क्योंकि बाहर की दुनिया तक सिर्फ सफलता की कहानियां ही पहुंचती हैं।

इस बातचीत में तनुश्री ने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार एक अभिनेत्री से दोस्ती खत्म कर ली थी क्योंकि वह इंडस्ट्री में समझौते वाली सोच को सही ठहरा रही थीं। तनुश्री का कहना था कि अगर किसी रिश्ते में प्यार हो तो वह व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन करियर के लिए अपनी जिंदगी का सौदा करना उन्हें मंजूर नहीं।

Tanushree dutta warning about exploitation in film industry podcast revelation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 11:46 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.