Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

Kajal Raghwani Relationship: 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह 5 साल तक एक शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते में थीं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 03, 2026 | 07:50 PM

काजल राघवानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kajal Raghwani Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे करती नजर आ रही हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

प्रोमो में काजल राघवानी अभिनेत्री रानी चटर्जी से बातचीत करते हुए बताती हैं कि एक समय ऐसा आया था, जब वह खुद को पूरी तरह खाली और उलझन में महसूस करने लगी थीं। उन्होंने कहा कि वह मनोचिकित्सक के पास जाने का भी विचार कर चुकी थीं, क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादीशुदा शख्स से था 5 साल का रिश्ता

बातचीत के दौरान काजल ने अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह करीब पांच साल तक एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा कि मैं रिलेशन में थी, वो भी पांच साल। शादीशुदा के साथ मेरा अफेयर था। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि आज भी उस पक्ष के लोग उन्हें मैसेज करते रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा

डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग

The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस

नई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन

रानी चटर्जी ने दिया अलग नजरिया

काजल की बातें सुनकर रानी चटर्जी ने कहा कि लोगों को उनके पांच साल के करियर और मेहनत की बजाय सिर्फ निजी रिश्तों पर ही चर्चा करने में दिलचस्पी रहती है। इस पर काजल ने भी सहमति जताते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग उनके अतीत को लेकर बातें करते हैं और उसी मुद्दे को बार-बार उठाया जाता है।

ये भी पढ़ें- डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग

खेसारी लाल यादव से जुड़ चुका है नाम

गौरतलब है कि काजल राघवानी का नाम लंबे समय तक भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री में दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि काजल ने इस प्रोमो में किसी का नाम नहीं लिया है।

Kajal raghwani bhojpuri bawaal relationship khesari lal yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 07:50 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.