तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल कई बार एक साथ स्पॉट किए जाते हैं और अक्सर एक-दूजे के लिए अपने प्यार को जाहिर करते नजर आते हैं। हालांकि अब कपल के रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई है। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कई सालों तक डेट करने के बाद अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं तमन्ना और विजय ने अपने इंस्टाग्राम से साथ की फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय कुछ हफ्तों पहले ही अलग हो गए थे। उन्होंने अभी ब्रेकअप पर चुप्पी साधी हुई है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और तमन्ना कई हफ्तों पहले अलग हो गए थे लेकिन दोनों ने मिलकर प्लान किया है कि वो हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। तमन्ना और विजय दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विजय वर्मा और तमन्ना की जोड़ी को ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में खूब पसंद किया गया था और उनके बीच इंटिमेट सीन्स भी थे। इस सीरीज के कुछ दिन बाद विजय वर्मा और तमन्ना ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि फैंस दोनों के रिलेशनशिप को डेढ़ साल से सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए थे, जब गोवा में न्यू ईयर पार्टी से उनके किसिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। तभी से उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो होने लगी थी, जिन्हें तब और हवा मिली जब लस्ट स्टोरी के लिए विजय और तमन्ना के नाम की घोषणा की गई।