- Hindi News »
- Entertainment »
- Taapsee Pannu Made Her Simple Wedding Special Did This Heart Touching Thing
Taapsee Pannu ने अपनी सिंपल वेडिंग को बयाना खास, किया दिल छू लेने वाला ये काम
तापसी और मैथियास ने अपनी शादी में आम तोहफों की जगह अपने मेहमानों से एक खास अनुरोध किया था। उन्होंने उनसे प्रोजेक्ट नन्ही कली के लिए अपना सहयोग देने को कहा, जो एक पहल है जिसमें तापसी पिछले पांच सालों से जुड़ी हुई हैं।
- Written By: सोनाली झा

तापसी पन्नू ने अपनी सिंपल वेडिंग को बयाना खास
मुंबई: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड की बड़ी शादियों से हट के अपनी वेडिंग को सिंपल बनाया था। तापसी ने पिछले साल मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोई से उदयपुर में शादी की और अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा। तापसी की शादी की न कोई तस्वीरें लीक हुईं, न कोई बड़ी घोषणाएं, बल्कि तापसी ने बस अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ एक साधारण सी खुशी का पल एंजॉय किया।
अब, जब ये जोड़ी अपनी पहली सालगिरह मनाने के लिए तैयार हो रही है, तो शादी से जुड़ी एक प्यारी सी बात सामने आई है, जो तापसी के मूल्यों के बारे में बहुत कुछ कहती है। तापसी और मैथियास ने अपनी शादी में आम तोहफों की जगह अपने मेहमानों से एक खास अनुरोध किया था। उन्होंने उनसे प्रोजेक्ट नन्ही कली के लिए अपना सहयोग देने को कहा, जो एक पहल है जिसमें तापसी पिछले पांच सालों से जुड़ी हुई हैं।
शीता मेहता, ट्रस्टी और कार्यकारी निदेशक, के.सी. महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने तापसी के लंबे समय से चल रहे समर्थन और शादी में कपल के कदम को सराहा। उन्होंने कहा कि तापसी और मैथियस का प्रोजेक्ट नन्ही कली के साथ लड़कियों की शिक्षा के प्रति समर्पण लगातार और सार्थक कार्रवाई की ताकत को दर्शाता है। 2020 से, उनके 100 युवा लड़कियों के लिए समर्थन ने बदलाव की लहरें उत्पन्न की हैं, जो सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने की स्वतंत्रता भी है।
सम्बंधित ख़बरें
Supreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, जेल से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रहीं जांच
95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तापसी की भागीदारी को खास बनाने वाली बात यह है कि उन्हें यह समझ है कि असली बदलाव तब होता है जब हम सच्चे दिल से शामिल होते हैं, सक्रिय रहते हैं, और हर लड़की की क्षमता में विश्वास बनाए रखते हैं। तापसी पिछले पांच साल से नन्ही कली को अपना समर्थन दे रही हैं, और 100 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। वो ऐसी इंसान हैं जो सुर्खियों से ज्यादा अपने काम पर विश्वास रखती है, ये कदम बस यही बताता है कि वो असल में कैसी इंसान हैं, जो कैमरे के सामने से कहीं ज्यादा अपनी कड़ी मेहनत और नेक कामों में यकीन रखती हैं। यह साबित हो गया कि सबसे सिंपल और शांत शादियां भी एक गहरी छाप छोड़ सकती हैं।
Taapsee pannu made her simple wedding special did this heart touching thing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रिंसिपल ने दोस्तों के सामने PVC पाइप से पीटा, जलगांव में 20 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान
Feb 17, 2026 | 04:06 PMBangladesh: तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री; 36 साल बाद पड़ोसी देश को मिला पुरुष पीएम
Feb 17, 2026 | 04:02 PMआम आदमी को बड़ी राहत, जनवरी में सस्ती हुई खाने की थाली; शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के घटे दाम
Feb 17, 2026 | 04:02 PMमुंबई एयरपोर्ट पर अचानक रुके मैक्रों! सुनेत्रा पवार से क्या हुई ऐसी खास बात? Video ने मचाया तूफान
Feb 17, 2026 | 03:56 PMचीन की घेराबंदी तेज! एशिया में तैनात हुए अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन, 50,000 फीट की ऊंचाई से ड्रैगन पर है नजर
Feb 17, 2026 | 03:52 PMT20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने
Feb 17, 2026 | 03:52 PMकर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
Feb 17, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














