Swara Bhasker: डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सब बायसेक्सुअल ही हैं!
Dimple Yadav: स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं, एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है।
- Written By: अनिल सिंह
स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सब बायसेक्सुअल ही हैं!
Swara Bhasker On Dimple Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताने के बाद स्वरा भास्कर के वीडियो पर अब तेजी से चर्चा हो रही है। स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव की जमकर तारीफ की है और उन्हें बहुत गॉर्जियस बताया है, बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने बायसेक्सुअलिटी को लेकर बात की है और दावा किया है कि आखिरकार हम सभी बायसेक्सुअल ही तो हैं।
स्वरा भास्कर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और वह हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। कई बार उनके बयान विवादों में घिर जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने की थामा की तारीफ, टीजर में मलाइका अरोड़ा की झलक ने जीता फैंस का दिल
हम सब का नेचर बायसेक्सुअल ही है
स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ मैंने पहले स्क्रीन को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू की अब एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें स्वरा भास्कर कह रही हैं मेरी थ्योरी यह है कि हम सब असल में बायसेक्सुअल ही हैं। अगर इंसान को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो हम सब का नेचर बायसेक्सुअल ही है।
हेट्रोसेक्सुअल को आइडियल बना दिया गया
स्वरा भास्कर ने आगे बताया लेकिन हेट्रोसेक्सुअल को आइडियल बना दिया गया है, जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा जा रहा है, क्योंकि यह इंसान की नस्ल को आगे बढ़ने का एक तरीका है, इसलिए इसे नॉर्म बना दिया गया है। उन्होंने आगे कहा डिंपल यादव जी पर मेरा क्रश है, हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई थी। वह दो बार सांसद रह चुके हैं, अब तीसरी बार भी सांसद हैं। उन्होंने मुलायम सिंह की सीट से चुनाव लड़ा और जीता।
स्वरा भास्कर के बयान पर तेज हुई चर्चा
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं हमेशा से ही डिंपल यादव को अखबार और टीवी पर देखा करती थी, अखिलेश के साथ मेरी मुलाकात हुई थी, वह बहुत अच्छे सुलझे हुए इंसान हैं। लेकिन जब मैं डिंपल से मिली तो सच कहूं मैं हैरान रह गई। उन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा लेकिन जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुई, मैं बस उन्हें देखे जा रही थी, मैं हैरान रह गई थी, वह बहुत गॉर्जियस हैं और करीना कपूर जैसी हॉट हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि स्वरा भास्कर का यह बयान विवादों में घिर सकता है, लेकिन फिलहाल उनका यह बयान सुर्खियों में बना हुआ है और इस पर तेजी से लोग चर्चा कर रहे हैं।
