- Hindi News »
- Entertainment »
- Swara Bhaskar Post Created A Ruckus And She Said War Is Propaganda
Swara Bhasker: ‘वॉर प्रोपेगेंडा है’, स्वरा भास्कर की पोस्ट पर मचा बवाल, बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
- Written By: सोनाली झा
स्वरा भास्कर अपनी एक पोस्ट की वजह से फिर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच अपने इंस्टा स्टोरी पर जियोर्ज ओरवेल के एक कोट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि हर वॉर प्रोपेगेंडा है।

स्वरा भास्कर (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा सीमा तनाव पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। एक तरफ जहां लोग भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर गर्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ हस्तियां युद्ध के नैतिक पक्ष पर सवाल उठा रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री स्वरा भास्कर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने खासा विवाद खड़ा कर दिया है।
स्वरा भास्कर ने हाल ही में जियोर्ज ओरवेल का एक कोट साझा किया, जिसमें लिखा है कि हर युद्ध प्रचार है। सारी चीख-पुकार, झूठ और नफरत, हमेशा उन लोगों की ओर से आती है जो खुद युद्ध नहीं लड़ते। इस स्टोरी के माध्यम से उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि युद्ध के पीछे का नैरेटिव कई बार प्रोपेगेंडा हो सकता है।
स्वरा की यह पोस्ट उन समय के दौरान आई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय राष्ट्र का जनमानस बहुत ही संवेदनशील स्थिति में है। इस हृदय विनाशकारी हमले में आतंकियों ने किसी को धर्म पूछते ही 26 निर्दोष व्यक्तियों की हत्या कर दी थी। इस अत्याचारी हमले के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ कठोर प्रतिक्रिया और सैन्य कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान

सरकार और भारतीय सेना ने 7 मई को इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और सीमा पार स्थित आतंकी अड्डों पर सटीक हमले किए, जिसे ऑपरेशन सिन्दूर नाम दिया गया। लेकिन इसी बीच स्वरा की पोस्ट ने एक नया विमर्श खड़ा कर दिया। स्वरा ने अपनी सेकेंड स्टोरी में एक यूजर की पोस्ट की पोस्ट की, जिसमें लिखा गया था कि जो लोग युद्ध चाहते हैं, उन्हें पहले अपने परिवार को देखना होगा और सोचें कि उनमें से किसे खोने की तैयारी होगी।” यह छोटा सा वाक्य युद्ध की मानवीय लागत को उजागर करता है, जो आम तौर पर राजनीतिक नारों के बीच दब जाती है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने एक तीसरी पोस्ट में मशहूर कराची बेकरी पर हैदराबाद में तिरंगा लगाने की खबर पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने लिखा कि हम हिंदू सिंधियों को उनकी रूट्स के लिए सजा दे रहे हैं। क्या यह संभव है कि कोई चीज एक साथ मूर्खतापूर्ण और नीच भी हो? सोशल मीडिया पर स्वरा को इस बार भी तेज़ प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, तो कुछ ने ‘जिम्मेदारी से बोलने’ की सलाह दी। लेकिन वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि युद्ध के शोर में शांत आवाजें ज़रूरी हैं।
Swara bhaskar post created a ruckus and she said war is propaganda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Conflict: होर्मुज में अमेरिकी हमले से तनाव, ईरान ने दी इजरायल को मिटाने की बड़ी धमकी
May 27, 2026 | 06:53 AMNavabharat Nishanebaaz: नहीं रह गया आपसी विश्वास, तुलसी ने छोड़ा ट्रंप का साथ
May 27, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 मई: हिमाचल के सोलन में जंगल की लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे लोग और प्रशासन
May 27, 2026 | 06:34 AMHoroscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














