-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Suresh Gopi Flim Jsk Janaki Vs State Of Kerala Cbfc Ban Release Know Whole Matter
सेंसर बोर्ड ने ‘JSK: जानकी vs स्टेट ऑफ केरल’ रिलीज पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Written By: स्नेहा मौर्या
सुरेश गोपी की मलयालम फिल्म 'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' को सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी है और अब तय तारीख पर नहीं रिलीज होगी। उन्होंने किरदार के नाम 'जानकी' पर आपत्ति जताई है।

'JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बाद अब सेंसर बोर्ड (CBFC) की नजर मलयालम फिल्म ‘JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल’ पर है। इस फिल्म में केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय साउथ एक्टर सुरेश गोपी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन प्रवीण नारायणन ने किया है।
फिल्म एक गंभीर विषय को छूती है, जिसमें एक महिला ‘जानकी’ के संघर्ष और राज्य सरकार के खिलाफ उसकी कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। लेकिन इसी किरदार के नाम ‘जानकी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
‘JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल’ रिलीज पर रोक
दरअसल, CBFC ने फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि ‘जानकी’ देवी सीता का दूसरा नाम है, और इस नाम को फिल्म में एक हमले का शिकार हुए किरदार से जोड़ना उचित नहीं है। फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी कि सेंसर बोर्ड के इनकार के चलते अब फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 27 जून को रिलीज नहीं हो पाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) के महासचिव बी. उन्नीकृष्णन ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “CBFC ने कहा है कि देवी सीता के नाम ‘जानकी’ का इस्तेमाल हमले की शिकार महिला के लिए नहीं किया जा सकता।” उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड की ओर से उन्हें अब तक कोई लिखित सूचना या कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है।
उन्नीकृष्णन ने CBFC की आपत्ति को ‘अजीब’ बताते हुए कहा, “हम किस दिशा में जा रहे हैं? अगर यही चलन रहा तो आने वाले समय में हिंदू नामों का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि अधिकतर नाम देवी-देवताओं के विशेषण होते हैं।”
ये भी पढ़ें- ‘द फैमिली मैन 3’ का पहला पोस्टर रिलीज, मनोज बाजपेयी की दमदार वापसी से फैंस खुश
इस मुद्दे पर केरल के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी. शिवनकुट्टी ने भी फेसबुक पर सेंसर बोर्ड पर कटाक्ष किया और लिखा कि “सेंसर बोर्ड या संवेदनहीन बोर्ड?”
ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म ‘JSK: जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल’ में सुरेश गोपी के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, श्रुति रामचंद्रन, दिव्या पिल्लई, बैजू संतोष, कोट्टायम रमेश और शोबी थिलाकन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि यह विवाद क्या मोड़ लेता है और फिल्म को आखिरकार कब रिलीज की हरी झंडी मिलती है।
Suresh gopi flim jsk janaki vs state of kerala cbfc ban release know whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













