-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Supriya Pathak Is Shahid Kapoor Step Mother She Broke Her First Marriage And Married Pankaj Kapoor
शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं सुप्रिया पाठक, पहली शादी तोड़ कर पंकज कपूर से की थी शादी
- Written By: अदिति भंडारी
सुप्रिया पाठक भारतीय टेलीविजन का जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें आज भी खिचड़ी में उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं सुप्रिया पाठक, पहली शादी तोड़ कर पंकज कपूर से की थी शादी (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदी टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2000 के दशक में स्टार प्लस के सीरियल खिचड़ी से की थी। यह एक कॉमेडी हिंदी सीरियल था, जिसकी कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया है। शो में सुप्रिया ने हंसा का किरदार अदा किया था। शो की लीड थीं सुप्रिया, जिनका कॉमेडी रोल लोगों को काफी पसंद आया और उन्होंने करियर की शुरुआत के साथ ही अच्छा मुकाम हासिल कर लिया।
एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई उतार-चढ़ाव का भी सामना किया। पर अब वे जीवन के उस पड़ाव पर हैं जहां उनके पास वह सब है जो वे चाहती थीं। मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस ने वहीं अपने काम की भी शुरुआत की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 1981 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब वे सिर्फ 22 साल की थीं। यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें किसी पर दिल आना कोई बड़ी बात नहीं होती। उस समय वे अपनी मां की दोस्त के बेटे के प्यार में पड़ गई थीं। उन्होंने उस प्यार के जुनून में उनसे शादी कर ली। इसके बाद जब उनका सामना जिंदगी की हकीकत से हुआ तो उन्हें अपने फैसले पर काफी पछतावा हुआ। शादी हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ था और उन्हें अपने इस फैसले पर अफसोस होने लगा था। फिर भी उन्होंने एक साल तक रिश्ता चलाया और एक साल बाद वे रिश्ते से अलग हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
इसके बाद एक्ट्रेस को शूटिंग के चलते भटिंडा जाने का मौका मिला और वहां उनकी मुलाकात पंकज कपूर से हुई। जिस फिल्म के लिए सुप्रिया गई थीं, वह फिल्म तो कभी बड़े पर्दे पर नहीं आ पाई लेकिन वहां से आगाज हुआ बॉलीवुड की नई प्रेम कहानी का, पंकज कपूर और सुप्रिया की कहानी। वे दोनों ही तलाकशुदा थे। उस समय ही पंकज और नीलिमा अजीम का रिश्ता खत्म हुआ था। सुप्रिया और पंकज मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बने।
पंकज और सुप्रिया ने लगभग 2 साल एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन इस शादी के पहले एक्ट्रेस की मां ने अड़ंगा डाला क्योंकि उन्हें यह रिश्ता पसंद नहीं था। पर एक्ट्रेस ने फिर अपने दिल की सुनी और शादी कर ली। उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया, बेटी सना और बेटा रूहान। हालांकि सुप्रिया को पंकज और नीलिमा के बेटे शाहिद से भी बहुत लगाव है। वे उन्हें भी अपने बच्चों की तरह ही प्यार करती हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Supriya pathak is shahid kapoor step mother she broke her first marriage and married pankaj kapoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














