11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई ‘बॉर्डर 2’, फिर भी 300 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर, जानें टोटल कलेक्शन
Sunny Deol Movie Collection: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार पकड़ी है, लेकिन 300 करोड़ क्लब से फिल्म अब भी ज्यादा दूर नहीं है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया0
Border 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई थी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दमदार देशभक्ति के रंग में रंगी कहानी की वजह से फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इतना ही नहीं, दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली। हालांकि, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आई।
11वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह पहली बार है जब फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आई है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 281 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अब तक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
- 8वें दिन: 10.75 करोड़
- 9वें दिन: 17.75 करोड़
- 10वें दिन: 22.50 करोड़
- 11वें दिन: 5.75 करोड़
वीकडेज में गिरावट के बावजूद फिल्म की ओवरऑल परफॉर्मेंस अब भी मजबूत मानी जा रही है।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
कमाई में गिरावट के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने ‘कबीर सिंह’, ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों के कुल कलेक्शन को मात दे दी है।
300 करोड़ क्लब से कितनी दूर?
अब ‘बॉर्डर 2’ को 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 19 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म यह आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1997 की सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म…पता चल गया आज कितने बजे रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, रणवीर सिंह- आदित्य धर ने दिया बड़ा हिंट
सनी देओल ने मनाया जश्न
फिल्म की सफलता से खुश सनी देओल ने हाल ही में अपनी टीम के साथ डांस कर जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस का धन्यवाद भी किया। फिलहाल, 11वें दिन की गिरावट के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है और 300 करोड़ क्लब में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।
