इंडिपेंडेंस डे पर होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, किसका चलेगा जादू?
Independence Day Release Films: बॉलीवुड में इंडिपेंडेंस डे 2026 पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। ‘लाहौर 1947’ और ‘आवारापन 2’ के आमने-सामने आने की खबर से फैंस एक्साइटेड हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
लाहौर 1947 और आवारापन 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bollywood Box Office Clash On Independence Day: बॉलीवुड में इस साल एक बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है। लाहौर 1947 और आवारापन 2 के बीच संभावित टक्कर की खबरों ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। जहां एक तरफ Sunny Deol की फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी की वापसी भी दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे खिसकाकर स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
स्वतंत्रता दिवस पर दो फिल्मों का होगा क्लैश
अगर यह प्लान फाइनल होता है, तो ‘आवारापन 2’ सीधे ‘लाहौर 1947’ से भिड़ सकती है। स्वतंत्रता दिवस का समय हमेशा से फिल्मों के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं। ऐसे में दो बड़ी फिल्मों का आमना-सामना बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला पैदा कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
‘लाहौर 1947’ की बात करें तो इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी करीब तीन दशक बाद फिर से साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं।
इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह भी है कि प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ पर फिदा हुईं तनुजा, बोलीं- असली हीरो डायरेक्टर, रणवीर सिंह की भी की जमकर तारीफ
‘आवारापन 2’ में ये स्टारकास्ट आएंगे नजर
वहीं ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। यह फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा मानी जा रही है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है। अब अगर दोनों फिल्में एक ही समय पर रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय है। एक तरफ देशभक्ति और बड़े पैमाने की कहानी होगी, तो दूसरी तरफ इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा, ऐसे में दर्शकों के लिए यह क्लैश बेहद दिलचस्प होने वाला है।
