Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला

Vijay Varma Struggle: विजय वर्मा ने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों का दर्द साझा किया। अभिनेता ने खुलासा किया कि मॉडलिंग के दौरान एक कोऑर्डिनेटर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की थी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:07 PM

विजय वर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vijay Varma Casting Couch: अभिनेता विजय वर्मा आज अपनी शानदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में गिने जाते हैं। गली बॉय, डार्लिंग्स, दहाड़ और कई फिल्मों व वेब सीरीज में दमदार अभिनय से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन सफलता तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। विजय वर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच से जुड़े एक परेशान करने वाले अनुभव का खुलासा किया।

विजय वर्मा ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने हैदराबाद में मॉडलिंग करने की कोशिश की थी। उस दौरान उनकी मुलाकात एक मॉडल कोऑर्डिनेटर से हुई, जिसने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। अभिनेता ने कहा कि वह मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा। मैंने तुरंत उससे पूछा कि आप क्या कर रहे हैं? उस वक्त मैं पूरी तरह असहज और निराश हो गया था।

हार नहीं मानी, एक्टिंग का सपना रखा जिंदा

विजय वर्मा ने कहा कि उस घटना के बाद कुछ समय के लिए उनका मनोबल जरूर गिर गया था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने अभिनय के सपने को पूरा करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैंने खुद से कहा कि अगर मुझे अभिनेता बनना है तो मुझे इन मुश्किलों का डटकर सामना करना होगा। यही सोच उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती रही।

सम्बंधित ख़बरें

‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात

‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?

थिएटर स्कूल और FTII से भी मिला रिजेक्शन

संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। विजय वर्मा ने बताया कि जब उन्होंने हैदराबाद के एक थिएटर स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन किया तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि अभिनय सीखने के लिए लंबे समय की प्रतिबद्धता चाहिए और शायद वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में भी आवेदन किया, लेकिन पहली बार उन्हें वहां भी असफलता मिली।

ये भी पढ़ें- ‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात

मेहनत के दम पर बनाई अलग पहचान

विजय वर्मा का मानना है कि हर संघर्ष ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बनाया। आज वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए, जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

Vijay varma casting couch experience bollywood struggle interview

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 11:07 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Vijay Varma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.