Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ

Sanjay Dutt On Bollywood Competition: संजय दत्त ने बॉलीवुड में बढ़ते कंपटीशन, हॉलीवुड की एकजुटता और जेल में बिताए समय को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें माफ करना सिखाया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:13 PM

संजय दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Dutt Jail: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक ओर उन्होंने सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया, तो दूसरी ओर निजी जिंदगी में भी कई मुश्किल दौर का सामना किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम अनुभव साझा किए।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब बॉलीवुड का माहौल आज की तुलना में काफी अलग था। उन्होंने बताया कि उस दौर में कलाकार एक-दूसरे का सहयोग करते थे और पूरी इंडस्ट्री एक परिवार जैसी महसूस होती थी। संजय ने कहा कि पहले सब एक-दूसरे की मदद करते थे, लेकिन अब इंडस्ट्री में कंपटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

हॉलीवुड की एकजुटता की तारीफ

संजय दत्त ने बातचीत के दौरान हॉलीवुड की कार्यसंस्कृति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वहां अभिनेता, लेखक और तकनीकी कलाकार एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कलाकारों के बीच ईर्ष्या कम और एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाने की भावना ज्यादा दिखाई देती है। उनके मुताबिक हॉलीवुड में हर कोई साथ खड़ा नजर आता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?

Dhurandhar 2 के इस गाने को कंपोज करने से पहले टूट गए थे शाश्वत, रिलीज से कुछ दिन पहले पूरा हुआ था गाना

तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए

जेल में सीखा माफ करना

संजय दत्त ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक जेल में सीखा। उन्होंने बताया कि एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें ‘माफ करना’ सिखाया, जिसने उनकी सोच बदल दी। अभिनेता ने कहा कि एक कॉन्स्टेबल ने मुझसे कहा था कि लोगों को माफ करना सीखो। अगर किसी ने तुम्हें तकलीफ दी है, तब भी उसे माफ कर दो। इससे तुम जिंदगी में आगे बढ़ पाओगे। संजय के मुताबिक, यह सीख आज भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज

मुन्ना भाई है सबसे खास किरदार

संजय दत्त ने अपने पसंदीदा किरदारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गैंगस्टर की भूमिकाएं निभाना पसंद है, लेकिन ‘मुन्ना भाई’ उनके दिल के सबसे करीब है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की व्यस्त जिंदगी के बीच मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार भी उतना ही जरूरी है। किसी मरीज का हाथ पकड़कर यह पूछना कि वह कैसा है, इसमें सिर्फ दो मिनट लगते हैं, लेकिन उसके लिए यह बहुत मायने रखता है।

Sanjay dutt on bollywood competition jail life big life lesson

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:13 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sanjay Dutt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.