Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज

Akshay Kumar Film: भूल भुलैया 2 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन के नजर आने पर सालों से चल रही चर्चा पर निर्देशक अनीस बज्मी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अक्षय कुमार से अपने अच्छे रिश्तों की बात कही।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 01, 2026 | 08:02 PM

अनीस बज्मी और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akshay Kumar On Rooh Baba: साल 2022 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज के समय सबसे बड़ा सवाल यही था कि साल 2007 की सुपरहिट
फिल्म ‘भूल भुलैया’ के स्टार अक्षय कुमार सीक्वल का हिस्सा क्यों नहीं बने। इस मुद्दे पर लंबे समय तक अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रहीं।

अब निर्देशक अनीस बज्मी ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है और कई गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की है। एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने कहा कि अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के लिए किसी एक फिल्म का हिस्सा न बनना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्षय जी सुपरस्टार हैं। वह कोई फिल्म करें या न करें, इससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

कास्टिंग सिर्फ मेरा फैसला नहीं था

अनीस बज्मी ने साफ किया कि अक्षय कुमार को फिल्म में न लेने का फैसला केवल उनका नहीं था। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरा अकेले का फैसला नहीं था। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि फिल्म किसी दूसरे कलाकार के साथ बनाई गई। हमें एक नया किरदार गढ़ना पड़ा और इसी तरह ‘रूह बाबा’ का जन्म हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अभिनेता के साथ काम करना या न करना उनके व्यक्तिगत रिश्तों को प्रभावित नहीं करता।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?

Dhurandhar 2 के इस गाने को कंपोज करने से पहले टूट गए थे शाश्वत, रिलीज से कुछ दिन पहले पूरा हुआ था गाना

तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए

Monalisa Post: ग्लैमर छोड़ सादगी में नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरों में चप्पलों ने भी खींचा लोगों का ध्यान

कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ

अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘रूह बाबा’ के किरदार के साथ पूरा न्याय किया। निर्देशक ने कहा कि कार्तिक ने शानदार काम किया। उनकी मेहनत की वजह से फिल्म दर्शकों से जुड़ पाई और एक खूबसूरत फिल्म बनकर सामने आई। उन्होंने माना कि किसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में नया चेहरा लाना आसान नहीं होता, लेकिन कार्तिक ने अपने अभिनय से दर्शकों का भरोसा जीत लिया।

ये भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?

बॉक्स ऑफिस पर बनी बड़ी सफलता

शुरुआत में अक्षय कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर फैंस के बीच नाराजगी जरूर देखने को मिली थी। हालांकि, रिलीज के बाद ‘भूल भुलैया 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया और साल 2022 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया और ‘भूल भुलैया 3’ भी दर्शकों के सामने आई।

Akshay kumar bhool bhulaiyaa 2 anees bazmee kartik aaryan rooh baba

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Kartik Aaryan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.