Disha Patani Malavika Mohanan: जब रैंप पर उतरीं दिशा पाटनी और मालविका मोहनन, फैशन शो में थम गईं सबकी नजरें

Celebrity Ramp Walk: फैशन वीक में दिशा पाटनी और मालविका मोहनन ने अपने शानदार रैंप लुक से सबका ध्यान खींचा। दिशा ने ब्लैक गाउन में ग्लैमरस अंदाज दिखाया, जबकि मालविका ने सफेद आउटफिट में एलिगेंस बिखेरा।
Disha Patani ramp walk Malavika Mohanan fashion week
दिशा पाटनी और मालविका मोहनन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Disha Patani And Malavika Mohanan Ramp Walk: हाल ही में आयोजित एक फैशन वीक में बॉलीवुड और साउथ की चर्चित अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। दिशा पाटनी और मालविका मोहनन ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करते हुए ग्लैमर का तड़का लगाया। दोनों के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

दिशा पाटनी ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर एंट्री की। दिशा पाटनी ने ब्लैक कलर का बेहद स्टाइलिश गाउन पहना था, जो उनके लुक को और भी बोल्ड और एलिगेंट बना रहा था। इस आउटफिट के साथ दिशा पाटनी ने हीरे और पन्नों वाली ज्वेलरी कैरी की, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी।

दिशा पाटनी का लुक

हेयरस्टाइल की बात करें तो दिशा पाटनी ने स्लीक बन (जूड़ा) बनाया हुआ था, जिसमें कुछ लटें खुली रखी गई थीं। दिशा पाटनी का यह लुक मॉडर्न और क्लासी दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आया। बताया जा रहा है कि यह कलेक्शन प्रकृति से प्रेरित था, जिसमें आधुनिक डिजाइन के साथ नेचुरल एलिमेंट्स को शामिल किया गया था।

मालविका मोहनन का एलिगेंट अंदाज

वहीं साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने डिजाइनर अनुराग गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था, जिसमें एक यूनिक डिजाइन वाला कॉलर और छोटी जैकेट शामिल थी। मालविका ने इस लुक को मैचिंग स्कर्ट के साथ पूरा किया, जो उन पर काफी जच रहा था। उनका स्टाइल सिंपल होते हुए भी बेहद आकर्षक लगा। रैंप पर उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस दर्शकों को खूब पसंद आया।

फैशन लवर्स के लिए बना खास इवेंट

इस फैशन शो में दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने इवेंट की शोभा बढ़ा दी। जहां दिशा पाटनी ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से लोगों को इंप्रेस किया, वहीं मालविका ने अपने सॉफ्ट और एलिगेंट लुक से सबका दिल जीत लिया। काम की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में ‘ओ रोमियो’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह ‘आवारापन 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। फैंस उनके इन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com