चालबाज के सेट से डर के भाग गए थे सनी देओल! श्रीदेवी के साथ शूट करना था ये सीन
सनी देओल और श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' को 35 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर ने सनी देओल और श्रीदेवी से जुड़ा एक दिलचस्प के साथ सुनाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: सनी देओल, श्रीदेवी और रजनीकांत की फिल्म ‘चालबाज’ सन 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 35 साल पूरा हो गया है और इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर ने फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से सुनाए हैं। इन्हीं में से एक किस्सा है जिसमें सनी देओल को श्रीदेवी के साथ डांस करना था और वह सीन शूट किया जाने वाला था उससे पहले ही सनी देओल शूटिंग सेट से 2 घंटे के लिए गायब हो गए थे।
मशहूर फिल्म डायरेक्टर पंकज पराशर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि श्रीदेवी का डांस नंबर ‘ना जाने कहां से आई है’ शूट किया जाने वाला था। गाने की कोरियोग्राफी से श्रीदेवी बहुत खुश हुई थी और बहुत इंप्रेस थी। इसके बाद सरोज खान ने पंकज पाराशर को कॉल करके बताया कि मैडम गाने की कोरियोग्राफी से काफी खुश हुई हैं। लेकिन दिक्कत की बात यह थी कि इस गाने में सनी देओल के भी डांस का एक हिस्सा था। सनी देओल को जब डांस सीक्वेंस के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि मैं बाथरूम जाकर आता हूं और वह वापस ही नहीं आए।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से हरनाज संधू का बॉलीवुड में डेब्यू, लारा दत्ता और सुष्मिता सेन से हो रही तुलना
सम्बंधित ख़बरें
Ikka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
फिर से एक बार स्क्रीन पर गदर मचाएंगे सन्नी देओल, जानें कितने बजे देख पाएंगे जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें- 2024 में नहीं किया कोई काम फिर भी निमरत कौर गूगल पर सबसे ज्यादा हुईं सर्च
पंकज पराशर ने बातचीत के दौरान आगे बताया कि वह चालबाज की शूटिंग सेट से 2 घंटे के लिए गायब हो गए थे। लेकिन पंकज पराशर ने आगे बताया कि 2 घंटे बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने इतना बेहतरीन डांस किया कि एक ही टेक में वह सूट कंप्लीट हो गया। सनी देओल का डांस देखकर लोग तालियां बजाने लगे थे। दरअसल सनी देओल का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल है जो बेहतरीन डांस के लिए नहीं पहचाने जाते। लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर जब भी उन्होंने डांस किया है उनके फैंस को उनका डांस काफी पसंद आया है।
