सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

फिर से एक बार स्क्रीन पर गदर मचाएंगे सन्नी देओल, जानें कितने बजे देख पाएंगे जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा

Ikka Movie Sunny Deol: सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' आज OTT पर रिलीज हो रही है। अगर आप भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो जानिए Netflix पर इसकी स्ट्रीमिंग किस समय शुरू होगी।

अपूर्वा नायक

IKKA OTT Release Time Netflix: बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सनी देओल की फिर से एक बार पर्दे पर वापसी होने जा रही है। धुरंधर में धूम मचाने के बाद अक्षय खन्ना सनी देओल के साथ दोबारा स्क्रीन पर वापस लौट रहे हैं।

दरअसल, सनी देओल और अक्षय खन्ना फिल्म इक्का में एक साथ दिखने वाले है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। दामिनी और सलाखें में कोर्टरूम ड्रामा को यादगार बनाने के बाद फिर से एक बार कई सालों बाद सनी किसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में नजर आएगे। ये फिल्म आज यानी 10 जुलाई 2026 को स्ट्रीम होने वाली हैं।

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

आपको बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। अगर आप भी सनी देओल के कोर्टरूम ड्रामा के फैन हैं, तो आइए जानते हैं आप कितने बजे इस फिल्म को इंजॉय कर सकते हैं। हालांकि इस फिल्म के स्ट्रीम टाइम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, दर्शकों ने कई बार फिल्म को देखने के लिए नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। लेकिन फिर भी उनके हाथों निराशा ही लगी थी।

इतने बजे शुरू होगी इक्का की स्ट्रीमिंग?

आधिकारिक सूत्रों से खबर मिली है कि नेटफ्लिक्स पर दिखने वाली ये फिल्म आज दोपहर 12:30 बजे स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि कई लोगों के मन में ये भ्रम था कि शायद फिल्म की स्ट्रीमिंग रात में शुरू होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इक्का दोपहर 12:30 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। जिससे साफ पता चलता है कि दर्शकों को इसके लिए सिर्फ कुछ मिनटों का ही इंतजार करना होगा।

इक्का की स्टारकास्ट

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली इस फिल्म में सनी देओल को लीड रोल में देखा जाएगा, जो अर्जुन मेहरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय खन्ना को इस फिल्म में सूर्यमान गौर का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में सनी देओल अक्षय खन्ना के किरदार का बचाव करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की स्टारकास्ट में काफी नाम और भी शामिल हैं। इस फिल्म में संजीदा शेख, शिशिर शर्मा, तिलोत्मा शोम, दीया मिर्जा और आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आएंगे।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट