हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Hema Malini Family Bond: हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका परिवार खुशहाल है। उन्होंने धर्मेंद्र की परिवार को प्राथमिकता देने वाली सीख का भी जिक्र किया।
- Written By: सोनाली झा
हेमा मालिनी, सनी देओल और बॉबी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hema Malini on Sunny Deol and Bobby Deol: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पहली बार खुलकर देओल परिवार के रिश्तों पर बात की है। अक्सर यह सवाल उठता रहा है कि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी होने के नाते उनका सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्ता कैसा है। अब एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों के बीच अच्छा जुड़ाव है। उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार खुशहाल है और वे लोग अपने रिश्तों का दिखावा करने में विश्वास नहीं रखते।
एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बेहद अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि सनी बहुत स्वीट हैं और बॉबी भी बहुत अच्छे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। हम पब्लिसिटी नहीं करते, लेकिन हमारे बीच अंदर से बहुत अच्छा जुड़ाव है। हम एक हैप्पी फैमिली हैं। हेमा के इस बयान के बाद एक बार फिर देओल परिवार की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है। लंबे समय से परिवार को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं।
परिवार को सबसे ऊपर रखने की सीख
इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने यह भी साझा किया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को प्राथमिकता देने की बात करते हैं। उनके मुताबिक, धर्मेंद्र का संदेश हमेशा यही रहा है कि चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, परिवार के लिए समय निकालना और सभी को साथ लेकर चलना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि यही सोच पूरे परिवार को एकजुट रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
देओल परिवार का बॉलीवुड से गहरा नाता
देओल परिवार का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दशकों पुराना रिश्ता रहा है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल। वहीं, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। आज भी देओल परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जाता है। परिवार के कई सदस्य फिल्मों में सक्रिय हैं और दर्शकों के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता है। हेमा मालिनी के हालिया बयान ने यह साफ कर दिया है कि परिवार के रिश्ते मजबूत हैं और वे निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं।
