- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunjay Kapur Property Dispute Priya Sachdev Vs Karisam Kapoor Children Delhi High Court
करिश्मा कपूर के बच्चों को संजय कपूर की संपत्ति बेदखल करने का षड्यंत्र! प्रिया सचदेव की चाल हुई नाकाम
Sunjay Kapur Property Dispute मामले में कल सुनवाई होगी, प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने संपत्ति के ब्योरे को सील बंद लिफाफे में दाखिल करने की मांग की थी कोर्ट ने उनकी मांग को ठुकरा दिया है।
- Written By: अनिल सिंह

संजय कपूर की संपत्ति के मामले में प्रिया कपूर की याचिका पर 26 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
Priya Sachdev vs Karisam Kapoor: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 26 सितंबर को सुनवाई करेगा। प्रिया कपूर ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें अपने दिवंगत पति की संपत्तियों की जानकारी सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए। हालांकि कोर्ट ने इसपर असहमति जताई है।
प्रिया का कहना है कि वह संपत्ति की जानकारी देने को तैयार है, लेकिन यह जानकारी सार्वजनिक न हो, इसके लिए यह लिफाफा गोपनीय रखा जाए। कोर्ट ने उनकी शर्त मैंने से इंकार कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
सारी संपत्तियों का ब्योरा कोर्ट में पेश करें
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की निजी संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रिया कपूर को निर्देश दिया था कि वह संजय कपूर की सारी संपत्तियों का ब्योरा कोर्ट में पेश करें।
ये भी पढ़ें- सवालों के घेरे शाहरुख खान को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कांग्रेस-बीजेपी में घमनसान
प्रिय सचदेव की मांग
इसी आदेश के पालन में अब प्रिया कपूर ने कोर्ट से गुजारिश की है कि वह दो पन्नों की यह जानकारी सीलबंद लिफाफे में दाखिल करना चाहती हैं ताकि यह दस्तावेज आम जनता और मीडिया के हाथों में न पहुंचे। अदालत में पेश हुए प्रिया कपूर के वकील ने कहा, “हम संपत्तियों की पूरी जानकारी देने को तैयार हैं, लेकिन हमारी बस एक मांग है कि इसे गोपनीय रखा जाए। मैं यह दस्तावेज सभी पक्षों को सौंपने को भी तैयार हूं, लेकिन मीडिया में लीक होने की संभावना को देखते हुए हम इसे सार्वजनिक रूप से दाखिल नहीं करना चाहते।”
परिवार में विवाद गहराता जा रहा है
वकील ने कोर्ट से इस मामले में संवेदनशीलता बरतने और प्रिया कपूर को यह जानकारी सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति देने की अपील की। गौरतलब है कि संजय कपूर का निधन इसी साल जून में हुआ था। वे एक प्रतिष्ठित कारोबारी थे और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री से जुड़े थे। उनके निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है।
मिल चुके हैं पैसे
प्रिया कपूर ने अपने जवाब में दावा किया है कि करिश्मा के दोनों बच्चों को पहले ही एक पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से करीब 1,900 करोड़ रुपए की संपत्ति मिल चुकी है और उनके सभी दावे निराधार हैं। उन्होंने कहा है कि संजय कपूर की वसीयत पूरी तरह वैध है और वह कोर्ट को सभी जरूरी जानकारियां देने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें गोपनीयता की गारंटी मिले।
Sunjay kapur property dispute priya sachdev vs karisam kapoor children delhi high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
May 18, 2026 | 07:30 AMभारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
May 18, 2026 | 07:29 AMNEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
May 18, 2026 | 07:21 AMभीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
May 18, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
May 18, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
May 18, 2026 | 07:09 AMहफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
May 18, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














