नेचुरल नहीं थी संजय कपूर की डेथ! बहन मंधीरा कपूर ने भाई की मौत पर उठाया सवाल
Sunjay Kapur: संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने भाई की मौत को 'नेचुरल' मानने से इनकार किया और वसीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने खुलासा किया कि संजय और प्रिया की शादी में 2022 से ही लड़ाइयां चल रही थीं।
- Written By: अनिल सिंह
संजय कपूर की बहन मंधीरा ने भाई की मौत पर उठाए सवाल, बोलीं- 'मुझे नहीं लगता नेचुरल मौत हुई है, मैं इसकी तह तक जाऊंगी'
Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इसी साल जून में इंग्लैंड में संजय के निधन के बाद से ही उनका परिवार 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवादों में घिर गया है।
हाल ही में एक कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में, संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने न सिर्फ़ अपनी भाभी प्रिया सचदेव कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, बल्कि अब उन्होंने अपने भाई की मौत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
‘मुझे नहीं लगता नेचुरल मौत हुई’
मंधीरा कपूर ने अपने भाई की मौत के तरीके पर आशंका जताई है। संजय कपूर की मौत को नेचुरल बताने वाली रिपोर्ट्स के विपरीत, मंधीरा ने इस पर संदेह व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Chand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
मंधीरा ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि मेरे भाई की नेचुरल मौत हुई है क्योंकि इसके लिए (प्रिया ने) अपने पति को खोने के बाद आपको अगली सुबह सबसे पहले यही कदम उठाना होगा। ये मेरे लिए शॉकिंग है। मेरा भाई हेल्दी था और मैं इसकी तह तक जाऊंगी।” मंधीरा के इस बयान ने संजय कपूर की मौत को लेकर एक नया और गंभीर विवाद खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- प्रोजेक्ट चुनने को लेकर माधुरी दीक्षित ने रखी बेबाक राय, बोलीं- काम में होनी चाहिए संतुष्टि
वसीयत को बताया फर्जी
संजय कपूर के निधन के तुरंत बाद ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि वह अपनी सारी संपत्ति अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनके बच्चों के नाम कर गए हैं, जबकि उन्होंने अपनी माँ, बहन और करिश्मा कपूर के बच्चों (संजय के अपने बच्चे) के लिए कुछ नहीं छोड़ा।
बच्चों का केस: इस वसीयत को फर्जी बताते हुए करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट का सहारा लिया है और प्रिया कपूर के खिलाफ केस लड़ रहे हैं।
मंधीरा का आरोप: मंधीरा ने पॉडकास्ट में इस बात पर जोर दिया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि संजय अपने बच्चों को जायदाद से कट कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे उनके लिए सबकुछ थे और वह “अपने बच्चों से पहले तीसरी पत्नी को नहीं चुन सकते।”
प्रिया और संजय की शादी पर भी सवाल
मंधीरा ने संजय कपूर और प्रिया सचदेव के रिश्ते पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
लड़ाइयों का खुलासा: मंधीरा ने बताया, “हां, उन दोनों के बीच साल 2022 के बीच से लेकर आखिर तक कई लड़ाइयां हुईं। मैंने न ये सिर्फ अपनी मां से सुना बल्कि घर में काम करने वाले लोगों से भी पता चला।” मंधीरा के इन आरोपों ने संजय कपूर की मौत और उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति के विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है।
