टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Vvan New Release Date Update: ‘वन’ एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। अब यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने टॉक्सिक और ईठा से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है।
- Written By: सोनाली झा
वन, टॉक्सिक और ईठा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vvan New Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। मेकर्स ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि अब यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
दरअसल, 26 अगस्त को सुपरस्टार यश की मेगा बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हो रही है, जबकि 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में मेकर्स ने ‘वन’ को इन फिल्मों से टकराने के बजाय नई रिलीज डेट देने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक एआई जनरेटेड मोशन पोस्टर भी शेयर किया।
कियारा आडवाणी का रिएक्शन
वन के नए पोस्टर में नंदी और बाघ के बीच खड़ा एक रहस्यमयी किरदार नजर आता है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा कि बाघ उसकी दहाड़ है, नंदी उसकी शक्ति, और वन उसकी कहानी। इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
फिल्म में नजर आएंगे कई दमदार कलाकार
‘वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म की कहानी पर आधारित एक कॉमिक बुक भी लॉन्च कर चुके हैं, जिससे दर्शकों के बीच इसका क्रेज और बढ़ गया है।
तीसरी बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
‘वन’ की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे साल 2025 में छठ के मौके पर रिलीज करने की योजना थी। बाद में इसे 15 मई के लिए शिफ्ट किया गया। फिर ट्रेड एनालिस्ट्स ने 28 अगस्त की रिलीज डेट की जानकारी दी, लेकिन अब एक बार फिर बदलाव करते हुए इसे 25 सितंबर तक टाल दिया गया है।
