Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक

Rashmika Mandanna Mysaa: रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म 'मैसा' के लिए बिना बॉडी डबल के भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीन शूट किया। अभिनेत्री ने दो दिनों में करीब 20 घंटे पानी के अंदर स्टंट किए।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 09, 2026 | 10:25 PM

रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rashmika Mandanna Underwater Fight: साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। मेकर्स के मुताबिक, रश्मिका भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं, जिन्होंने फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीन खुद शूट किया है।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में रश्मिका कठिन परिस्थितियों में शूटिंग करती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने बताया कि इस दमदार एक्शन सीन को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने दो दिनों में करीब 20 घंटे पानी के अंदर बिताए।

जल्द रिलीज होगा फिल्म का टीजर

मेकर्स ने पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीन, जिसमें रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। सतह कभी सीमा नहीं थी, असली लड़ाई गहराई में छिपी है, जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। इसके साथ ही मेकर्स ने यह भी संकेत दिया कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती

अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा

टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी

रश्मिका मंदाना ने कही ये बात

रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहने की वजह इसी फिल्म की शूटिंग थी। अभिनेत्री ने लिखा कि मुझे पता है कि मैं कुछ समय से गायब थी, लेकिन हम इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे मुश्किल काम रहा है। हम सभी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और मैं भी दर्शकों को इसे दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा

आदिवासी पर आधारित होगी फिल्म

फिल्म ‘मैसा’ का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। यह रश्मिका मंदाना के करियर की पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन फिल्म होगी। मेकर्स के मुताबिक ‘मैसा’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

Rashmika mandanna mysaa underwater action film fight scene bts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 10:22 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rashmika Mandanna
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.