Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा टैलेंट शो में बनेंगी जज, Mee Too के आरोप में फंसे फिल्ममेकर होंगे साथ
Aunty Kisko Bola: आंटी किसको बोला नाम के टैलेंट शो को फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज करने वाली हैं। इस टैलेंट शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और साजिद खान जज के तौर पर नजर आएंगे।
- Written By: अनिल सिंह
सुनीता आहूजा और साजिद खान, फराह खान के शो में बनेंगे जज
Sunita Ahuja Sajid Khan: सुनीता आहूजा इस समय गोविंदा के साथ तलाक को लेकर चल रही खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि गोविंदा के परिवार की तरफ से खबरों को बेबुनियाद बताया गया है। वहीं अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा टैलेंट शो में जज की भूमिका में नजर आएंगी। सुनीता आहूजा और साजिद खान टैलेंट शो में जज बनेंगे। फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए ‘आंटी किसको बोला’ नाम का एक टैलेंट शो लेकर आ रही हैं। इसी में यह दोनों जज की भूमिका निभाने वाले हैं।
फराह खान के नए शो को लेकर जानकारी मिली है कि इस शो का नाम ‘आंटी किसको बोला’ है और इस शो की थीम है, हुनर की कोई उम्र नहीं होती। इस शो में सिर्फ भारतीय महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस शो को खासतौर पर आंटियों के छिपे टैलेंट को मंच देने के लिए बनाया गया है। शो में हर हफ्ते नए गेस्ट जज मौजूद होंगे। लेकिन पहले एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और फराह खान के भाई साजिद खान जज बनने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
री-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Governor Day 2: वीकेंड शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गवर्नर’ की धाक, मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पलट दी बाजी
Main Vaapas Aaunga Day 2: दिलजीत दोसांझ को वीकेंड का मिला फायदा! ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन की दमदार कमाई
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
ये भी पढ़ें- गौरव खन्ना को समझ आ गया तान्या मित्तल का गेम, कुनिका के खिलाफ रची साजिश
टैलेंट शो के बारे में खुद फराह ने दी जानकारी
फराह खान ने अपने टैलेंट शो के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। ग्रैंड टैलेंट शो में आपका स्वागत है। इंडिया की नंबर वन आंटी की तलाश। खास आंटियों के लिए टैलेंट शो। हुनर की कोई उम्र नहीं होती। शो का उद्देश्य महिलाओं के उस टैलेंट को सामने लाना जो अक्सर परिवार और जिम्मेदारियां के चलते पर्दे के पीछे दबा रह जाता है।
टैलेंट शो को लेकर हो रही है फराह खान की तारीफ
फराह खान का यह टैलेंट शो उनके ही यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होने वाला है। सोशल मीडिया पर जैसे ही फराह खान ने शो से जुड़ी जानकारी वाला वीडियो शेयर किया है। फराह खान की लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटी हो या फिर सोशल मीडिया यूजर्स हर कोई फराह खान के इस नए शो को लेकर उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। फराह खान एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, कोरियोग्राफर और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में बनाई हैं और अपने निर्देशन और कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं।
