-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Farah Khans New Pairing With Sunita Ahuja Will Be A Hit There Will Be A Huge Buzz In Talent Shows
सुनीता आहूजा संग फराह खान की नई जोड़ी होगी हिट, टैलेंट शो में मचेगा जबरदस्त धमाल
- Written By: गीतांजली शर्मा
Farah Khan New Show: कोरियोग्राफर फरहा खान और सुनीता आहूजा की नई धमाकेदार कमेस्ट्री अब दर्शकों को देखने को मिलेगी। फरहा खान अपना नया शो 'आंटी किसको बोला' लेकर आ रही हैं। इस नए शो को लेकर सभी उत्सुक है

सुनीता आहूजा-फरहा खान का नया शो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Farah & Sunita New Chemistry: फिल्ममेकर फराह खान नए-नए शोज के माध्यम से वक्त-बेवक्त लोगों का दिल बहलाती रहती हैं। इसी लिस्ट में अब एक बार फिर वह कुछ नया और रिफ्रेश लेकर आ रही हैं। इस नये टैलेंट शो का नाम ‘आंटी किसको बोला’ है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ साजिद खान और अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भी नजर आ रही हैं।
सुनीता और साजिद शो के जज
इस नये रिफ्रेशिंग शो में फराह खान के साथ सुनीता और साजिद भी नजर आएंगे। फराह ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “कल से शुरू हो रहा है, हमारा नया शो ‘आंटी किसको बोला? वो भी मेरे खुद के चैनल पर। बहुत-बहुत धन्यवाद साजिद खान और सुनीता अहूजा को। शो के इन दोनों जजों ने हर औरत में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मेरी बहुत मदद की है।
फराह के पोस्ट के बाद लोगों के आए रिएक्शन्स
फराह खान के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी पोस्ट किए।
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
मनीष पॉल ने लिखा, फराह, मुझे ये बहुत पसंद आया! बहुत बढ़िया काम किया, ढेर सारी बधाई! दूसरे यूजर ने कमेंट किया, मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं इसके लिए।
एक यूजर ने फराह से उनके कुक दिलीप के बारे में पूछते हुए लिखा, दिलीप कहां है? एक यूजर ने लिखा, बधाई हो मैम।
यह भी पढ़ें: ‘परम सुंदरी’ की रिलीज से पहले जाह्नवी-सिद्धार्थ पहुंचे शिरडी, लिए साईं बाबा का आशीर्वाद
फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी बनाती हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां इंटरव्यू भी करने जाती हैं। इससे पहले निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे थे। इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।
वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- शाहरुख, गौरी और आर्यन से दिलीप की हिमाकत के लिए पहले से ही माफी, पर गाना है ही इतना अच्छा, वह खुद को रोक नहीं पाए।
(एजेंसी इनपुट)
Farah khans new pairing with sunita ahuja will be a hit there will be a huge buzz in talent shows
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














