-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Tanya Mittal Made Kunika And Gaurav Khanna Fight
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को समझ आ गया तान्या मित्तल का गेम, कुनिका के खिलाफ रची साजिश
- Written By: अनिल सिंह
Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल विलेन बनती जा रही हैं। तान्या मित्तल दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका और गौरव खन्ना के बीच आग लगा रही हैं। प्रोमो में कुनिका गौरव पर भड़की हुई दिखीं हैं।

बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल ने कुनिका और गौरव खन्ना की करवाई लड़ाई
Kunika And Gaurav Khanna Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 19 कलर्स पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। इस शो में अब कंटेस्टेंट के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। इसका लेटेस्ट प्रोमो गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। इसमें दिख रहा है कि कैसे कंटेस्टेंट तान्या मित्तल वेटरन एक्ट्रेस कुनिका और गौरव खन्ना के बीच आग लगा रही हैं।
तान्या दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काती दिख रही हैं। इससे शो में काफी हंगामा होने वाला है। प्रोमो में तान्या कहती हैं कि सबसे अच्छी क्लोज बॉन्डिंग कुनिका और गौरव के बीच है। फिर वो कुछ ऐसा कहती हैं कि कुनिका भड़क जाती हैं। कुनिका गौरव खन्ना को प्रोमो में डांटती दिख रही हैं। साथ ही उन्हें मम्मी-मम्मी ना कहने की सलाह देती हैं। वो कहती हैं कि किसी में दम है तो सामने आए और पीठ पीछे खेल ना खेले।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी को बड़ा झटका, इंडियाज गॉट टैलेंट में सिद्धू और नेहा कक्कड़ की एंट्री
गौरव को समझ आ गया है तान्या का गेम
वहीं, गौरव खन्ना उन्हें शांत करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं कि तान्या उन्हें भड़का रही हैं। वीडियो में तान्या दोनों की लड़ाई देख हंसती दिख रही हैं। वो कहती भी हैं कि उनके बीच काफी लड़ाई हो रही है। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस हाउस में खाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। कंटेस्टेंट नेहल और अभिषेक के बीच एक घिनौनी लड़ाई हुई थी क्योंकि पूरे घर के लिए खाना बनाने वाली नेहल जब फ्रेश होने के बाद किचन में लौटी, तो उन्हें खाने के लिए चिकन ही नहीं मिला।
तान्या के दिखावे पर फूट चुका है यूजर्स का गुस्सा
भूख से परेशान नेहल फूट-फूट कर रोने लगी और अभिषेक पर गुस्सा होने लगी क्योंकि बाकी के कंटेस्टेंट ने उन्हें बताया था कि सारा चिकन अभिषेक खा गए हैं। तान्या की बात करें तो वो एक इंफ्लुएंसर हैं और बिग बॉस में 800 से ज्यादा साड़ियां लेकर पहुंची हैं। वो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “मैं अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को पीछे नहीं छोड़ रही हूं, मैं अपने आभूषण, एक्सेसरीज और 800 से अधिक साड़ियां घर के अंदर ले जा रही हूं। मैंने हर दिन के लिए तीन साड़ियां चुनी हैं, जिन्हें मैं दिन भर बदलती रहूंगी।” बिग बॉस सीजन 19 शो 24 अगस्त को शुरू हुआ था। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है।
Bigg boss 19 tanya mittal made kunika and gaurav khanna fight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














