Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘डॉन 3’ विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, बोले- आप बैन करने वाले होते कौन हैं

Suniel Shetty On Don 3 Controversy: 'डॉन 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार या कला पर बैन लगाने का अधिकार किसी के पास नहीं है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 27, 2026 | 06:02 PM

सुनील शेट्टी और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Suniel Shetty Support Ranveer Singh: फिल्म ‘डॉन 3 से जुड़े विवाद के बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है। हाल ही में फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद यह निर्देश वापस ले लिया गया, लेकिन इस पूरे विवाद पर अब सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया चर्चा में है।

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि किसी भी कलाकार पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी एक्टर पर बैन नहीं लगा सकता। कोई भी कला पर बैन नहीं लगा सकता। किसी के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। अगर यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाए तो एक पल में खारिज हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों समझदार लोग हैं और अगर वे साथ बैठकर बातचीत करें तो इस विवाद का समाधान आसानी से निकल सकता है।

रणवीर ने इंडस्ट्री को दिया बड़ा योगदान

सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह के काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप बैन करने वाले होते कौन हैं? इस लड़के ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री को हजारों करोड़ रुपये का कारोबार दिया है। अगर दर्शक किसी कलाकार को पसंद करते हैं तो उसे बैन करने का क्या मतलब है? उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। कई लोग सुनील शेट्टी की बात से सहमत नजर आए, जबकि कुछ यूजर्स ने मामले के दूसरे पहलू पर भी चर्चा की।

सम्बंधित ख़बरें

हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी

गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे मां सलमा के नाम की जमीन पर बनेगा 6 मंजिला नया आशियाना

Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका

15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया था कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया। कंपनी का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे और रणवीर के फैसले से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी वजह से नुकसान की भरपाई की मांग भी की गई थी।

ये भी पढ़ें- हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी

सुनील शेट्टी की फिल्म

वहीं, सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता और दिशा पाटनी समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Suniel shetty support ranveer singh don 3 controversy farhan akhtar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 06:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh
  • Suniel Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.