हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
Huma Qureshi Wants To Hack: बेबी डू डाई डू के प्रमोशन के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा कि अगर उन्हें किसी स्टार का इंस्टाग्राम 24 घंटे के लिए हैक करने का मौका मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट चुनेंगी।
- Written By: सोनाली झा
हुमा कुरैशी और प्रियंका चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Huma Qureshi On Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। हुमा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें 24 घंटे के लिए किसी सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का मौका मिले, तो वह प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट चुनेंगी।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान हुमा से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी बड़े स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट एक दिन के लिए हैक करने का मौका मिले तो वह किसका अकाउंट चुनेंगी। इस सवाल पर हुमा पहले कुछ पल सोचती रहीं और फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं बस यह देखना चाहती हूं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के अंदर क्या चल रहा है। वो बहुत कूल हैं। उनके इस जवाब ने इंटरव्यू को और भी दिलचस्प बना दिया।
EMI के लिए फिल्में करने पर भी बोलीं खुलकर
इसी बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन की है। इस पर उन्होंने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया कि ऐसा उन्होंने किया है। हुमा ने कहा कि हां, क्योंकि EMI भी देनी होती है। हर इंसान EMI देता है और मैं भी आज तक देती हूं। उनके इस ईमानदार जवाब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जब होस्ट ने मजाक में कहा कि अब तो वह खुद प्रोड्यूसर भी बन गई हैं, इसलिए उनके पास काफी पैसा होगा, तो हुमा ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे मां सलमा के नाम की जमीन पर बनेगा 6 मंजिला नया आशियाना
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनकी आगामी फिल्मों में ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ भी शामिल हैं।
