Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे मां सलमा के नाम की जमीन पर बनेगा 6 मंजिला नया आशियाना

Salman Khan Bandra House: सलमान खान को बांद्रा के चिंबई इलाके में मां सलमा के नाम की जमीन पर 6 मंजिला नया घर बनाने की मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट MCZMA से मंजूर हो चुका है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 27, 2026 | 03:54 PM

सलमान खान (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Salman Khan New House: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही अपने परिवार के लिए नया घर बनवा सकते हैं। लंबे समय से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे अभिनेता को अब बांद्रा स्थित समुद्र किनारे एक नई छह मंजिला इमारत के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, नया घर मुंबई के बांद्रा स्थित चिंबई इलाके में बनाया जाएगा, जो सलमान खान के मौजूदा गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर यह इमारत बनेगी, वह सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर दर्ज है। इस प्लॉट पर पहले 1956 से पहले बना एक दो मंजिला मकान मौजूद था, जिसे जर्जर हालत के कारण गिरा दिया गया। अब उसी जगह पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नई इमारत का निर्माण किया जाएगा।

छह मंजिला होगी नई इमारत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स द्वारा किया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर 2025 में बृहन्मुंबई महानगरपालिका भी इस प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक मंजूरी जारी कर चुकी थी। निर्माण के दौरान पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा और आसपास स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका

15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दे रही कड़ी टक्कर

ये भी पढ़ें- Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका

सुरक्षा और प्राइवेसी को मिलेगी प्राथमिकता

सलमान खान पिछले कई दशकों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। ऐसे में मुख्य सड़क से हटकर शांत इलाके में बनने वाला यह नया घर सलमान खान और उनके परिवार को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी दे सकता है। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की ओर से यह आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि नया घर बनने के बाद वे गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देंगे या नहीं।

Salman khan new house six storey bandra galaxy apartment security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 03:54 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.