Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

40 करोड़ के ऑफर को मारी लात, सुनील शेट्टी ने ठुकराया तंबाकू का विज्ञापन

Suniel Shetty ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने आदर्शों के चलते तंबाकू प्रोडक्ट का ₹40 करोड़ का विज्ञापन ठुकरा दिया, क्योंकि वह अपने बच्चों अथिया और अहान की छवि खराब नहीं करना चाहते थे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 28, 2025 | 12:21 PM

Suniel Shetty Tobacco Advertisement (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Suniel Shetty Tobacco Advertisement: 64 वर्षीय अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने मजबूत उसूलों और एक ‘फैमिली मैन’ की छवि के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने आदर्शों पर अडिग रहते हुए तंबाकू और पान मसाले के एक बड़े विज्ञापन ऑफर को ठुकरा दिया, जबकि इसके लिए उन्हें 40 करोड़ की मोटी रकम मिल रही थी।

पीपिंग मून के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने इस फैसले के पीछे की वजह बताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए वित्तीय लाभ से कहीं अधिक ईमानदारी और अपने परिवार के लिए आदर्श स्थापित करना मायने रखता है।

सुनील शेट्टी ने कहा, “मुझे तंबाकू के विज्ञापन के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला था। मैंने उनकी तरफ देखकर कहा कि क्या आपको लगता है कि मैं पैसों के लालच में आ जाऊंगा? मैं नहीं आऊंगा।”

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना से पहले इस सुपरस्टार को मिला था रहमान डकैत का रोल! एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

ग्लैमर क्वीन सनी लियोनी को नहीं मिल रहे बॉलीवुड में रोल? अब इस फिल्म पर टिकी एक्ट्रेस की उम्मीद

Black Day पर अशोक पंडित का छलका दर्द, पोस्ट शेयर कर पुलवामा शहीदों को किया नमन, बोले- देश ने 40 वीर जवान खोए

हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री

अहान और अथिया की छवि मायने रखती है

अभिनेता ने बताया कि वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते जिससे उनके बच्चों— अहान शेट्टी और अथिया शेट्टी— की छवि खराब हो। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे अहान और अथिया की छवि खराब हो। कुछ करोड़ रुपये के लिए मैं अपने आदर्शों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अब तो कोई उनके पास ऐसे प्रस्ताव लेकर आने की हिम्मत भी नहीं करता।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: रील लाइफ से ब्रेक, रियल लाइफ पर फोकस, इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी की चुनौती

सुनील शेट्टी ने अपने करियर में आए लंबे ब्रेक पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 2017 में पिता के निधन से पहले, 2014 से ही वह बीमार थे, और वह उनकी देखभाल कर रहे थे। इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने काम पूरी तरह से छोड़ दिया था।

अभिनेता ने स्वीकार किया कि 6-7 साल के लंबे अंतराल के बाद इंडस्ट्री में वापसी करना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, “जब आप छह-सात साल का अंतराल लेते हैं, तो आपको लगता है कि आप अपने काम को नहीं जानते, चीजें बदल गई हैं…।” उन्हें इंडस्ट्री के बदलावों को समझने और अपना आत्मविश्वास फिर से बनाने में समय लगा।

वर्कफ्रंट पर, सुनील शेट्टी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। इससे पहले वह वेब सीरीज ‘हंटर’ में दिखे थे।

Suniel shetty rejects tobacco ad 40 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 12:21 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Suniel Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.