Year Ender 2025: रील लाइफ से ब्रेक, रियल लाइफ पर फोकस, इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Celebs Social Media Quit: साल 2025 में कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। अनीता हसनंदानी, अनुष्का शेट्टी, रोनित रॉय और जेमी लीवर ने नेगेटिविटी से बचने और रियल लाइफ पर फोकस के लिए यह फैसला लिया।
focusing on real life, these celebrities have distanced themselves from social media
सोशल मीडिया से सेलेब्स ने बनाई दूरी (Image- Social Media)
Updated on

Celebs Social Media Break: फैंस से जुड़े रहने का सबसे बड़ा जरिया माने जाने वाला सोशल मीडिया अब कई सेलेब्रिटीज के लिए बोझ बनता नजर आ रहा है। साल 2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री तक कई मशहूर सितारों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। किसी ने यह फैसला मानसिक शांति के लिए लिया, तो किसी ने काम पर फोकस करने या नेगेटिविटी और ट्रोलिंग से बचने के लिए।

सोशल मीडिया ब्रेक अब एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया छोड़ते वक्त अपने आखिरी पोस्ट में फैंस के साथ दिल की बात साझा की और बताया कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन जरूरी था। इस लिस्ट में अनीता हसनंदानी, अनुष्का शेट्टी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, रोनित रॉय और जेमी लीवर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

focusing on real life, these celebrities have distanced themselves from social media

अनीता हसनंदानी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने जुलाई 2025 में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ब्रेक लेते वक्त उन्होंने लिखा कि बहुत समय से शोर था, अब खुद की आवाज सुनने का वक्त है। अनीता ने स्वीकार किया कि वह चिड़चिड़ापन महसूस कर रही थीं और यह ब्रेक उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए लिया।

focusing on real life, these celebrities have distanced themselves from social media

अनुष्का शेट्टी और ऐश्वर्या लक्ष्मी

साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी ने सितंबर 2025 में सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया। फिल्म ‘घाटी’ को मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद उन्होंने एक हैंडरिटन नोट शेयर किया, जिसमें असली दुनिया से जुड़ने की बात कही। अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने भी सितंबर में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की वजह से उनका ध्यान काम और छोटी-छोटी खुशियों से भटक रहा था। उन्होंने माना कि इंस्टाग्राम से दूर रहना आजकल भुला दिए जाने जैसा है, फिर भी यह फैसला उनके लिए जरूरी था।

focusing on real life, these celebrities have distanced themselves from social media

रोनित रॉय और जेमी लीवर

अभिनेता रोनित रॉय ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया छोड़ा। उन्होंने बताया कि यह ब्रेक परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए है। उन्होंने फैंस से वादा किया कि वे जल्द वापसी करेंगे। कॉमेडियन जेमी लीवर ने दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया ब्रेक का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला गुस्से में नहीं, बल्कि आत्मचिंतन के बाद लिया गया है और फिलहाल वह खुद को समय देना चाहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com