Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री को सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया झूठा, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री को हाल ही में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति को झूठा बता दिया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 20, 2025 | 04:57 PM

सुचित्रा कृष्णमूर्ति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना जैसी फिल्म में नजर आ चुकीं सुचित्रा ने हाल ही में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में बचे एकमात्र यात्री पर शक जताया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलनी पड़ी।

बात 12 जून की है, जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक यात्री, विश्वास कुमार रमेश, जिंदा बच सके। हादसे के बाद विश्वास अपने भाई के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। लेकिन इसी घटना पर अभिनेत्री सुचित्रा ने सवाल उठा दिए।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात 
अपने एक पोस्ट में सुचित्रा ने लिखा था, “क्या विश्वास कुमार रमेश ने झूठ बोला कि वह प्लेन में था और एकमात्र जीवित यात्री है? ये बहुत अजीब है। क्या यूके में उसके परिवार ने उसकी बात की पुष्टि की? वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में भी देखा गया था। अगर यह कहानी झूठी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए और शायद मानसिक इलाज की जरूरत है।”

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस

 यूजर्स ने किया एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल  
उनका यह बयान जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूज़र्स ने उन्हें असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार बताया। भारी विरोध के बाद सुचित्रा ने अपना विवादित ट्वीट हटा दिया और माफी मांगी। उन्होंने एक नए ट्वीट में कहा, “मैंने एयर इंडिया हादसे में बचे व्यक्ति पर किया गया अपना ट्वीट हटा दिया है। शायद किसी गलत सूचना की वजह से ऐसा हुआ। मैं इस पर माफी चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट पर रेणुका शहाणे ने किया रिएक्ट, बोलीं-‘यह मजबूरी नहीं, बल्कि निजी पसंद…’

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कोई भी बात कहने से पहले तथ्य जांचना कितना जरूरी है। खासकर ऐसे समय में जब कोई व्यक्ति किसी त्रासदी से गुजर रहा हो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुचित्रा कृष्णमूर्ति को बॉलीवुड में उनकी फिल्म कभी हां कभी ना के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह रण, रॉमियो अकबर वॉल्टर और ऑड कपल जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Suchitra krishnamurthy called surviving passenger of ahmedabad plane crash liar apologized after troll

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 04:57 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.