Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
Sonakshi Sinha System: सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है। उनकी फिल्म सिस्टम को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसमें वह वकील के रोल में नजर आई हैं।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha Film System Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म ‘सिस्टम’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अभिनय और अपने किरदार को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि एक एक्टर का काम बाहर से देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल होता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि जब कोई एक्टर किसी नए किरदार को निभाता है, तो वह उसकी पूरी दुनिया में कदम रखता है। हर फिल्म और हर रोल एक अलग जिंदगी की तरह होता है, जिसमें नियम, रिश्ते और परिस्थितियां बिल्कुल नई होती हैं। मुझे अभिनय हमेशा रोमांचक लगता है, क्योंकि हर बार कुछ नया सीखने और महसूस करने का मौका मिलता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात
सोनाक्षी ने कहा कि किसी भी प्रोफेशन को बाहर से देखकर पूरी तरह समझना मुश्किल होता है। जैसे वकील या डॉक्टर की दुनिया को समझना आसान नहीं होता, वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री के अंदर क्या होता है, यह सिर्फ वही लोग जानते हैं जो खुद उस प्रक्रिया का हिस्सा रहे हों। लोग अक्सर सोचते हैं कि फिल्में सिर्फ ग्लैमर और कैमरे तक सीमित होती हैं, लेकिन असल में एक फिल्म के पीछे बहुत सारे लोग, मेहनत और तैयारी होती है, जो मिलकर एक कहानी को आकार देती है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
सिस्टम की कहानी
फिल्म ‘सिस्टम’ में सोनाक्षी सिन्हा एक वकील का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम नेहा राजवंश है। उसके पिता रवि राजवंश उन्हें खुद को साबित करने की चुनौती देते हैं और सामने एक शर्त रखते हैं, जिसमें 10 केस जीतने की बात कही जाती है। इस शर्त को पूरा करने के लिए वह हाई-प्रोफाइल केस लड़ती हैं। इस दौरान उसकी मुलाकात एक्ट्रेस ज्योतिका के किरदार सारिका रावत से होती है। वह एक स्टेनोग्राफर हैं।
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है सिस्टम
फिल्म ‘सिस्टम’ को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। अश्विनी अय्यर तिवारी ने हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार और तस्नीम लोखंडवाला के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। ‘सिस्टम’ 22 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
