Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में

South And Bollywood Cinema 2026: जून का महीना साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 27, 2026 | 08:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में गांव के एक ऐसे युवक की कहानी दिखाई जाएगी, जो कई खेलों में माहिर होता है और जिंदगी की चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

2 / 9

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर भी जून में रिलीज होगी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन समेत कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।

सम्बंधित ख़बरें
1

Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं

2

Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची

3

नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान

4

Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

3 / 9

बॉबी देओल की बंदर के साथ वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रिश्तों की उलझनों और लव ट्रायंगल का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा।

4 / 9

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पीरियड रोमांटिक ड्रामा 1947 के बंटवारे की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दो पीढ़ियों के बीच अटूट प्रेम, यादों और बिछड़ने के दर्द को दिखाया गया है।

5 / 9

दिलजीत दोसांझ के साथ मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का क्लैश होगा। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को रिलीज होगी। फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट और देश के दिवालिया होने की कगार पर पहुंचने की कहानी दिखाई जाएगी।

6 / 9

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 19 जून को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी आधुनिक रिश्तों और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है। बता दें कि साल 2012 में आई 'कॉकटेल' का सीक्वल है।

7 / 9

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंटी बंगारम 19 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सामंथा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ती है। कहानी में एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का क्लैश कॉकटेल 2 और जन नायकन के साथ होगा।

8 / 9

थलपति विजय की जन नायकन का क्लैश मां इंटी बंगारम और कॉकटेल 2 के साथ होगा। फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते के साथ दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगे।

9 / 9

अहमद खान के डायरेक्शन में बनीं मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नाम भी शामिल है। ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म जून के महीने में थिएटर्स का पारा हाई करने के लिए तैयार है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना गदर काटेगी इसका अंदाजा इसके हालिया रिलीज गाने 'घिस घिस घिस' की पॉपुलैरिटी से ही लगाया जा सकता है। ये मूवी 26 जून 2026 को रिलीज हो रही है।

June 2026 release south and bollywood cinema peddi jana nayagan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Ram Charan
  • Shahid Kapoor
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.