थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Bhooth Bangla OTT Release Date: भूत बंगला अब 12 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।
- Written By: सोनाली झा
भूत बंगला ओटीटी पर रिलीज होगी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhooth Bangla OTT Release Date Announced: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के जरिए साथ आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। भूत बंगला की कहानी अर्जुन आचार्य नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अक्षय कुमार ने निभाया है। अर्जुन को अचानक भारत में एक रहस्यमयी और पुराने महल की विरासत मिलती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उस महल में अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं।
भूत बंगला की कहानी
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसी महल में शादी का समारोह शुरू होता है। शादी की रस्मों के बीच अचानक पैरानॉर्मल घटनाएं होने लगती हैं, जिससे माहौल डर, सस्पेंस और कॉमेडी से भर जाता है। फिल्म में हॉरर और हास्य का शानदार मिश्रण देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
बॉक्स ऑफिस पर बनाई खास पहचान
17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई भूत बंगला साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी हॉरर फिल्म बन गई है। दर्शकों को पर अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी काफी पसंद आई।
कब और कहां देखें भूत बंगला
अब यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने घोषणा की है कि भूत बंगला 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यानी जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इस मजेदार हॉरर-कॉमेडी का आनंद ले सकेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और जीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
