Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
Varanasi Release Date: महेश बाबू और एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का स्पेशल सॉन्ग हैदराबाद में शूट हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 तक पूरी हो सकती है।
- Written By: सोनाली झा
महेश बाबू की फिल्म वाराणसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Film Varanasi Update: वाराणसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। महेश बाबू और निर्देशक एसएस राजामौली की इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम इस समय एक खास गाने की शूटिंग कर रही है, जिसमें महेश बाबू हिस्सा ले रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास गाने की शूटिंग हैदराबाद के काटेदान इलाके में बनाए गए भव्य सेट पर हो रही है। महेश बाबू पिछले कई दिनों से वहीं शूटिंग में व्यस्त हैं। सूत्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक डांस नंबर नहीं होगा, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाला अहम सीक्वेंस होगा। चूंकि फिल्म को ग्लोबल एडवेंचर थ्रिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है, इसलिए हर बड़ा सीन और गाना कहानी से जुड़ा हुआ होगा। फिल्म के विजुअल्स और स्केल को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने जताई थी डांस नंबर की इच्छा
प्रियंका ने कहा था कि मैं इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही हूं, इसलिए मुझे एक डांस नंबर जरूर करना है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का एक डांस सीक्वेंस पहले ही शूट किया जा चुका है, जिसकी कोरियोग्राफी काफी इंट्रिकेट और डिटेल्ड है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि मौजूदा शूट हो रहा गाना उसी सीक्वेंस का हिस्सा है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
अगस्त 2026 तक पूरा होगा शूटिंग शेड्यूल
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 के अंत तक पूरी करने की योजना बना रहे हैं। टीम अब तक कई बड़े शेड्यूल खत्म कर चुकी है और फिलहाल फिल्म के अहम हिस्सों पर काम जारी है। हाल ही में फिल्म के लिए एक बड़े अंडरवॉटर सीक्वेंस की शूटिंग भी पूरी की गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म के सबसे विजुअली शानदार हिस्सों में से एक होगा।
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
वाराणसी में महेश बाबू रुद्र नाम के एडवेंचरर और टाइम ट्रैवलर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं एक खास एपिसोड में उनके भगवान राम के रूप में दिखाई देने की भी चर्चा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य विलेन कुंभा के रोल में नजर आएंगे। यह मेगा फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
