Sridevi Wanted Janhvi Kapoor To Become A Doctor Know How Her Fate Changed
Janhvi Kapoor को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, जानें फिर कैसे बदली एक्ट्रेस की किस्मत
जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। साल 2018 को रिलीज हुई फिल्म धड़क से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद वह बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दिए।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी के घर में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 28वां जन्मदीन सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती और टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने में सफल हो चुकी है। हालांकि, जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी एक्ट्रेस होने के बावजूद कभी भी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी फिल्म लाइन में अपना करियर बनाए।
जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थी कि वो बॉलीवुड में करियर बनाए, वो चाहती थी कि जाह्नवी डॉक्टर बने। लेकिन जाह्नवी की किस्मत में बॉलीवुड का सितारा बनना लिखा था और वो बन भी गईं। एक्टिंग का कीड़ा एक्ट्रेस को बचपन में ही काट लिया था। हालांकि, श्रीदेवी चाहती थी कि वो फिल्मों की संघर्ष और तनाव भरी लाइफ से दूर रहें।
जाह्नवी कपूर को अपने मां को मनाने में काफी वक्त लगा। उन्होंने इस काम के लिए अपने पिता बोनी कपूर की हेल्प ली। इस तरह जाह्नवी को बॉलीवुड में एंट्री के लिए श्रीदेवी की रजामंदी मिल पाई। एक्ट्रेस ने 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो साल 2020 में बायोपिक ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में टाइटैनिक एविएटर की भूमिका निभाई थी।
जाह्नवी कपूर ने मुंबई में अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। एक्ट्रेस ने यूएसए में ली स्ट्रॉसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट में अपने फिल्म एंड एक्टिंग की पढ़ाई की हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को कविताएं लिखने का बेहद शौक है। वो साल 2018 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवन ऑफ इंडिया में अपने मां के लिए कविता लिखी थीं।
जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म देवरा में देखा गया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। जाह्नवी के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मूवी परमसुंदरी है, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट मेकर्स की तरफ से की जा चुकी है। इसके आलावा जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी।
Sridevi wanted janhvi kapoor to become a doctor know how her fate changed