-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sony Music Files Petition Against Myntra Over Multiple Copyright Violations
Sony Music ने ‘कई’ कॉपीराइट उल्लंघनों को लेकर Myntra के खिलाफ दायर की याचिका, 5 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड मिंत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोनी म्यूजिक ने कॉपीराइट उल्लंघन के लिए मुंबई उच्च न्यायालय में मिंत्रा के खिलाफ याचिका दायर की है और 5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

सोनी म्यूजिक और मिंत्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: ऑनलाइन शॉपिंग पिछले कुछ सालों से काफी खूब पॉपुलर हो गया है। इसी बीच हाल ही में एक ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड कंपनी को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, सोनी म्यूज़िक ने कॉपीराइट उल्लंघन के दावों को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड मिंत्रा के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में उल्लंघन के कई मामलों का उल्लेख किया गया है और सोनी ने 5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में कहा गया है कि “वादी ने कहा है कि प्रतिवादी ने अवैध रूप से और अनधिकृत रूप से प्रतिवादी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म “मिंत्रा – फैशन शॉपिंग ऐप” और वेबसाइट पर वादी के स्वामित्व वाली विभिन्न ध्वनि रिकॉर्डिंग का उपयोग, प्रसारण, जनता से संवाद और शोषण किया है।”
सोनी का कहना है कि उन्होंने मिंत्रा को कंटेंट हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने उनके काम का अनधिकृत उपयोग जारी रखा। नतीजतन, सोनी नुकसान के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
याचिका में कहा गया है, “फरवरी 2025 में, यह वादी के संज्ञान में आया कि प्रतिवादी अवैध रूप से और अनधिकृत रूप से वादी के स्वामित्व वाली ध्वनि रिकॉर्डिंग का उपयोग और शोषण कर रहा है और अपने उत्पादों के विज्ञापन, अपने ब्रांड के प्रचार/प्रसार और अपने स्वयं के वाणिज्यिक लाभ और अपने ऐप और वेबसाइट पर मुनाफे के लिए वीडियो के साथ सिंक्रनाइज़ कर रहा है या उन्हें सिंक्रनाइज़ करने की अनुमति दे रहा है। वादी के कॉपीराइट किए गए कार्यों का उपयोग, सिंक्रनाइज़ेशन, सिनेमैटोग्राफ फिल्में बनाना, शोषण, जनता से संचार आदि बिना किसी लाइसेंस या वादी से सहमति/प्राधिकरण के प्रतिवादी द्वारा किया जाना वादी के कॉपीराइट का उल्लंघन है।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
याचिका में जिन गीतों का उल्लेख किया गया है उनमें सूरमा (ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक) से इश्क दी बाजियां, आयशा (ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक) से गल मिट्ठी मिट्ठी, आयशा (ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक) से बहके बहके, जरूरत से जरूर और 17 अन्य शामिल हैं।
Sony music files petition against myntra over multiple copyright violations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













