-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonu Nigam Is Upset Kishore Kumar And Alka Did Not Get Any Padma Award
‘किशोर दा और अलका जी के बिना भी पद्म श्री?’ सोनू निगम का बयान हुआ वायरल
- Written By: अदिति भंडारी
25 जनवरी 2025 को पद्म पुरस्कारों में संगीत जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया गया, लेकिन इस अवसर पर सोनू निगम ने किशोर कुमार और अलका याग्निक जैसे महान गायकों को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई है।

‘किशोर दा और अलका जी के बिना भी पद्म श्री?’ सोनू निगम का बयान हुआ वायरल (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: 25 जनवरी 2025 को पद्म पुरस्कारों की घोषणा के साथ भारत ने उन प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरिन योगदान दिया। मनोरंजन जगत से, अरिजीत सिंह को उनकी भावपूर्ण गायकी के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। वहीं लोक गायिका शारदा सिन्हा, जिनका हाल ही में निधन हुआ उनको मृत्यू के बाद पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
फिल्म निर्माता शेखर कपूर, अभिनेता अनंत नाग, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार, और प्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उधास को भी विभिन्न श्रेणियों में पद्म सम्मान दिए गए।
इस बीच, गायक सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर करते हुए इन पुरस्कारों के चयन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत ने संगीत की दुनिया में गहरी छाप छोड़ने वाले दो महान गायकों के साथ न्याय नहीं किया है। उनका कहना था कि मोहम्मद रफी जैसे दिग्गज को केवल पद्म श्री तक सीमित रखा गया, जबकि किशोर कुमार को अब तक किसी भी पद्म सम्मान से वंचित रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Alka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Alka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर
वीडियो में सोनू निगम ने अन्य प्रतिष्ठित गायकों का भी जिक्र किया, जैसे अलका याग्निक, जिनका दशकों तक सफल करियर रहा, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान, जिन्होंने अपनी पीढ़ी को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इन्हें अब तक किसी पद्म पुरस्कार से सम्मानित न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सोनू निगम ने यह भी कहा कि न केवल संगीत बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी कई व्यक्तित्व ऐसे हैं जो इन सम्मानों के हकदार हैं, लेकिन उन्हें अब तक नजरअंदाज किया गया है।
यहां देखें वीडियो-
सोनू निगम के इस बयान ने प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके विचारों से सहमत दिखे, जिन्होंने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर अधिक पारदर्शिता और समावेशिता की मांग की।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब प्रशंसा के साथ-साथ सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या पुरस्कार हमेशा योग्य उम्मीदवारों को मिलते हैं। सोनू निगम का यह संदेश न केवल संगीत प्रेमियों बल्कि पूरे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गया है।
Sonu nigam is upset kishore kumar and alka did not get any padma award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
Jul 07, 2026 | 11:01 AMअकोला में देरी से बरसे बादल; 6 जुलाई तक केवल 37% खरीफ बुआई पूरी, किसानों को अब भी दमदार बारिश का इंतजार
Jul 07, 2026 | 10:57 AMमुंबई विश्वविद्यालय के 30 लॉ कॉलेजों की एफिलिएशन रद्द होने पर बवाल, राकांपा (SP) ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 07, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Jul 07, 2026 | 10:56 AMसागर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, महाराजपुर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 07, 2026 | 10:55 AMDalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Jul 07, 2026 | 10:54 AMनागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
Jul 07, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














