Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मां का बड़ा बयान, बोलीं- कितनी बार नानी बना दिया गया
Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर उनकी मां पूनम सिन्हा ने मजेदार रिएक्शन दिया। जानिए क्या कहा और कैसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनाक्षी सिन्हा और पूनम सिन्हा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours Mother Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हाअपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ीं, जिन पर अब उनकी मां पूनम सिन्हा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। यह शादी मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।
दिवाली लुक से उड़ी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह
शादी के कुछ समय बाद, 2025 में एक दिवाली पार्टी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा का एक लुक काफी वायरल हुआ। लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस को देखकर कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इन खबरों पर सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही बाद में सफाई देते हुए इन्हें महज अफवाह बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
मां पूनम सिन्हा का मजेदार रिएक्शन
अब इन अफवाहों पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया गया है। लेकिन हां, वो खुशी भी हमें जरूर मिलेगी।” इसके साथ ही उन्होंने बेटियों की अहमियत पर भी जोर दिया और कहा कि बेटी का जन्म उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल था।
कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद 2017 में फिल्म ट्यूबलाइट की आफ्टर पार्टी में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
ये भी पढ़ें- ‘दृश्यम’ को भी टक्कर देती है ये साउथ थ्रिलर, आखिरी सीन तक नहीं समझ पाएंगे कातिल का राज, जानें कहा हैं उपलब्ध
फैंस को ‘गुड न्यूज’ का इंतजार
हालांकि फिलहाल प्रेग्नेंसी की खबरें सिर्फ अफवाह ही साबित हुई हैं, लेकिन फैंस अब भी इस कपल से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को देखकर फैंस उन्हें इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक मानते हैं।
